1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Live cricket Ind vs Eng, 1st Test Day-3 : पंत (91) के रुप में भारत को लगा छठा झटका, डॉम बैस को मिली चौथी सफलता

Live cricket Ind vs Eng, 1st Test Day-3 : पंत (91) के रुप में भारत को लगा छठा झटका, डॉम बैस को मिली चौथी सफलता

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 07, 2021 09:01 am IST,  Updated : Feb 07, 2021 03:55 pm IST

India vs England 2021 1st test day 3 match live score, भारत बनाम इंग्लैंड लाइव मैच स्कोर भारत बनाम इंग्लैंड 2021 लाइव स्कोर अपडेट, भारत बनाम इंग्लैंड मैच का समय,लाइव अपडेट्स, ऑनलाइन अपडेट इंडिया टीवी स्पोर्ट्स पर।

India vs England 2021 live cricket score 1st test day 3 ball by ball match updates from MA Chidambar- India TV Hindi
India vs England 2021 live cricket score 1st test day 3 ball by ball match updates from MA Chidambaram Stadium Chennai Image Source : BCCI.TV

भारत के खिलाफ चेन्नई में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड की टीम 555 रनों से अपनी पारी को आगे बढाएगा। इस दौरान उन्होंने अपने कुल 8 विकेट गंवा दिए हैं। भारतीय गेंदबाजों को अभी भी दो बल्लेबाजों को आउट करना बांकी है।

ऐसे में टीम इंडिया के सामने एक बड़े स्कोर की चुनौती आ खड़ी हुई है। यहां से मैच में बने रहने के लिए भारत को इंग्लैंड के बल्लेबाजों की ही तरह से संयम से खेलना होगा।

इस मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। कप्तान रूट का यह 100वां टेस्ट मैच था और उन्होंने इसे यादगार बनाते हुए बेहतरीन अंदाज में 218 रनों की पारी खेली। रूट दुनिया के एकलौते ऐसे बल्लेबाज भी बन गए जिन्होंने अपने 100वें टेस्ट में दोहरा शतक लगाया है।

वहीं भारत की तरफ से ईशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, रविचंद्रन अश्विन और शहबाज नदीम को दो-दो विकेट मिला है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल