1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Highlights, Ind vs Eng 2nd T20I : कोहली-किशन के अर्धशतक से भारत ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया

Highlights, Ind vs Eng 2nd T20I : कोहली-किशन के अर्धशतक से भारत ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 14, 2021 05:53 pm IST,  Updated : Mar 14, 2021 11:31 pm IST

विराट कोहली (नाबाद 73) और ईशान किशन (56) के शानदार अर्धशतकों की बदौलत भारत ने नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे T20I मुकाबले में रविवार को इंग्लैंड को 7 विकेट से हरा दिया।

india vs england T20I, india vs england 2021, india vs england live score, india vs england live mat- India TV Hindi
Live cricket Score, India vs England 2nd T20I  Image Source : INDIA TV

कप्तान विराट कोहली (नाबाद 73) और पदार्पण कर रहे ईशान किशन (56) के अर्धशतकों की बदौलत भारत ने रविवार को यहां दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में शानदार वापसी करते हुए इंग्लैंड को 13 गेंद रहते सात विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। इंग्लैंड ने पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत को आठ विकेट से हराया था।

कोहली ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान 49 गेंद का सामना किया जिसमें पांच चौके और तीन छक्के जड़े थे। कोहली ने 18वें ओवर में क्रिस जोर्डन की गेंद को छक्के के लिये पहुंचाकर टीम को जीत दिलायी और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 3000 रन भी पूरे किये। वह टी20 अंतरराष्ट्रीय में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी है।

किशन ने 32 गेंद में पांच चौके और चार छक्के से 56 रन बनाये। कोहली और किशन ने दूसरे विकेट के लिये 94 रन की भागीदारी निभायी। इस तरह किशन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार पदार्पण किया। भारतीय गेंदबाजों ने अंतिम पांच ओवर में कसी गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड को छह विकेट पर 164 रन ही बनाने दिये थे। भारत ने यह लक्ष्य 17.5 ओवर में तीन विकेट पर 166 रन बनाकर हासिल कर लिया।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल