1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत बनाम न्यूजीलैंड WTC फाइनल का चौथा दिन भी बारिश के कारण धुला

भारत बनाम न्यूजीलैंड WTC फाइनल का चौथा दिन भी बारिश के कारण धुला

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 21, 2021 12:53 pm IST,  Updated : Jun 23, 2021 02:56 pm IST

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला साउथहैंपटन में खेला जा रहा है। इस मैच के लाइव स्कोर के लिए आप इंडिया टीवी के लाइव क्रिकेट ब्लॉग के साथ बने रहें।

India vs New Zealand Live Cricket Score IND vs NZ WTC Final Day 4 Live Update Online From The Rose B- India TV Hindi
India vs New Zealand Live Cricket Score IND vs NZ WTC Final Day 4 Live Update Online From The Rose Bowl Southampton 

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के चौथे दिन का खेल बाारिश के कारण रद्द हो गया। दिन के शुरुआत से ही लगातार बारिश होती रही जिसके कारण एक भी सेशन के लिए खिलाड़ी मैदान पर नहीं उतर पाए और लंच ब्रेक के बाद अंपायर ने स्टंप्स की घोषणा कर दी। 

इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 217 रन बनाए थे। भारत के इस स्कोर के जवाब में केन विलियमसन की अगुआई वाली न्यूजीलैंड ने तीसरे दिन 2 विकेट के नुकसान पर 101 रन बनाए हैं।

भारत प्लेइंग XI : रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (c), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (w), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह

न्यूजीलैंड प्लेइंग XI : टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन (c), रॉस टेलर, हेनरी निकोल्स, बीजे वाटलिंग (w), कॉलिन डी ग्रैंडहोम, काइल जैमीसन, नील वैगनर, टिम साउथी, ट्रेंट बोल्ट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल