1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हमारा ध्यान विराट कोहली को रोकने पर: केन विलियमसन

हमारा ध्यान विराट कोहली को रोकने पर: केन विलियमसन

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 22, 2019 05:03 pm IST,  Updated : Jan 22, 2019 05:03 pm IST

विलियमसन ने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर विराट जैसे खिलाड़ी की मैं सराहना करता हूं और उसे खेलते हुए देखना पसंद है। वह खेल की सीमाओं को बढ़ा रहा है जो बेहतरीन है।’’ उन्होंने कहा कि कोहली जुनूनी और विश्व स्तरीय क्रिकेटर है। 

हमारा ध्यान विराट कोहली को रोकने पर: केन विलियमसन - India TV Hindi
हमारा ध्यान विराट कोहली को रोकने पर: केन विलियमसन  Image Source : @BLACKCAPS/TWITTER

नेपियर। विराट कोहली की तारीफ करते हुए न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने मंगलवार को कहा कि उनका ध्यान बुधवार से यहां शुरू हो रही सीमित ओवरों की संख्या के दौरान अपने भारतीय समकक्ष से ‘सर्वश्रेष्ठ तरीके से कैसे निपटा जाए’ इस पर रहेगा। भारतीय कप्तान ने भी विलियमसन की तारीफ करते हुए उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक करार दिया। 

विलियमसन ने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर विराट जैसे खिलाड़ी की मैं सराहना करता हूं और उसे खेलते हुए देखना पसंद है। वह खेल की सीमाओं को बढ़ा रहा है जो बेहतरीन है।’’ उन्होंने कहा कि कोहली जुनूनी और विश्व स्तरीय क्रिकेटर है। 

विलियमसन ने कहा, ‘‘वह सम्मानित खिलाड़ी हैं और मैं उसे काफी लंबे समय से जानता हूं लेकिन एक खिलाड़ी के रूप में बेशक वह विश्व स्तरीय है और हमारा ध्यान उसकी क्रिकेट क्षमताओं पर है कि कैसे सर्वश्रेष्ठ तरीके से हम उससे निपट सकते हैं।’’ विलियमसन का मानना है कि कोहली जिस जज्बे के साथ अपने क्रिकेट को लेता है उससे वह दुनिया भर में दर्शकों को मैदान पर खींचकर लाता है। 

कोहली भी विलियमसन की उपलब्धियों को स्वीकार करने में पीछे नहीं रहे। उन्होंने कहा, ‘‘विलियमसन आसानी से दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक है। उसे खेलते हुए देखना शानदार है और निजी तौर पर मुझे उसकी बल्लेबाजी पसंद है और जब वह लय में खेल रहा होता हे तो दुनिया के सबसे आकर्षक बल्लेबाजों में से एक है।’’

 
कोहली ने कहा, ‘‘उसने वर्षों से तीनों प्रारूपों में जैसा प्रदर्शन किया है उससे वह हमेशा से न्यूजीलैंड के लिए ठोस खिलाड़ी रहा है।’’ भारतीय कप्तान ने कहा कि उनकी टीम विलियमसन और रोस टेलर को जल्द आउट करना चाहेगी। 

उन्होंने कहा, ‘‘जब वह रन बनाता है तो टीम के लिए जीत दर्ज करना आसान हो जाता है, यही कारण है कि वह टीम की अगुआई कर रहा है और सही दिशा में टीम का मार्गदर्शन कर रहा है। केन बड़ी चुनौती रहेगा और साथ ही रोस्को (रोस टेलर) और अन्य खिलाड़ी भी।’’ कोहली ने कहा, ‘‘आप किसी को कमतर नहीं आंक सकते और वनडे में उनकी बल्लेबाजी मुख्य रूप से केन और रोस के इर्द गिर्द घूमती है।’’ विलियमसन का मानना है कि मैकलीन पार्क की पिच से बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल