1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs NZ : तीसर वनडे से पहले टीम में लौटे कप्तान केन विलियम्सन, इन दो खिलाड़ियों को भी मिला मौका

IND vs NZ : तीसर वनडे से पहले टीम में लौटे कप्तान केन विलियम्सन, इन दो खिलाड़ियों को भी मिला मौका

 Reported By: IANS
 Published : Feb 10, 2020 12:11 pm IST,  Updated : Feb 10, 2020 01:48 pm IST

कीवी टीम अपने खिलाड़ियों की चोट से परेशान है। मिशेल सैंटनर, टिम साउदी पेट की समस्या से पीड़ित हैं जबकि स्काट कुगेलेजिन को वायरल फीवर है।

Kane Williamson- India TV Hindi
Kane Williamson Image Source : GETTY IMAGES

माउंट माउंगानुई| न्यूजीलैंड कप्तान केन विलियमसन भारत के खिलाफ तीसरा और आखिरी वनडे खेलने के लिये फिट हो गए हैं जबकि कई खिलाड़ियों की चोट से परेशान न्यूजीलैंड ने लेग स्पिनर ईश सोढी और तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनेर को भी टीम में शामिल किया है। अपने खिलाड़ियों की चोट से परेशान न्यूजीलैंड ने भारत के साथ मंगलवार को यहां बे ओवल मैदान पर होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे मैच के लिए इन दोनों खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है। सोढ़ी और टिकनर क्राइस्टचर्च में इंडिया-ए के साथ जारी दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ए टीम का हिस्सा थे।

विलियमसन 29 जनवरी को तीसरे वनडे के बाद से ही टीम से बाहर हैं । उन्हें फील्डिंग के दौरान कंधे में चोट लगी थी। न्यूजीलैंड के कार्यवाहक कोच शेन जर्गेनसन ने कहा ,‘‘ उसने पूरा अभ्यास किया और वो कल खेलेगा। वो पूरी तरह से फिट है। सुबह एक बार और देखेंगे कि रात में कोई दिक्कत तो नहीं हुई।’’ 

कीवी टीम अपने खिलाड़ियों की चोट से परेशान है। मिशेल सैंटनर, टिम साउदी पेट की समस्या से पीड़ित हैं जबकि स्काट कुगेलेजिन को वायरल फीवर है। इन तीनों के तीसरे वनडे में खेलने को लेकर संदेह है।

सैंटनर और कुगेलेजिन तो भारत के साथ आकलैंड में हुए दूसरे वनडे में भी नहीं खेल सके थे। साउदी हालांकि तबीयत पूरी तरह ठीक नहीं होने के बावजूद खेले थे और उन्होंने विराट कोहली का विकेट भी लिया था।

इन सबके अलावा कीवी टीम के कप्तान केन विलियम्सन भी चोटिल हैं। केन कंधे की चोट के कारण पांच मैचों की टी-20 सीरीज के अंतिम दो मुकाबलों और शुरुआती दो वनडे मैचों में नहीं खेल सके थे।

पांच मैचों की टी-20 सीरीज 0-5 से गंवाने के बाद कीवी टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल