1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भुवनेश्वर कुमार ने फेंका करियर का सबसे महंगा ओवर, ओवर में लगे 2 छक्के, 2 चौके, बन गए इतने रन

भुवनेश्वर कुमार ने फेंका करियर का सबसे महंगा ओवर, ओवर में लगे 2 छक्के, 2 चौके, बन गए इतने रन

 Written By: Manoj Shukla
 Published : Sep 23, 2018 08:13 pm IST,  Updated : Sep 23, 2018 08:13 pm IST

भुवनेश्वर कुमार के ओवर में आसिफ अली मे 92 मीटर का छक्का लगाया।

Bhuvneshwar Kumar- India TV Hindi
Bhuvneshwar Kumar Image Source : AP

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे एशिया कप राउंड 4 के मुकाबले में किफायती गेंदबाज माने जाने वाले भुवनेश्वर कुमार को आसिफ अली ने दिन में तारे दिखा दिए। भुवनेश्वर ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा पाकिस्तान का ये बल्लेबाज उनका ये हाल कर देगा और वो अपने करियर में अब तक का सबसे महंगा ओवर फेंक देंगे। जी हां, बुमराह ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने करियर का सबसे महंगा ओवर फेंका। भुवनेश्वर के ओवर में 2 छक्के, 2 चौके समेत कुल 22 रन आए। आइए आपको बताते हैं कि भुवनेश्वर जब पारी का 42वां ओवर फेंकने आए तो उनकी हर गेंद का हाल कैसा रहा।

पहली गेंद: भुवनेश्वर के ओवर की पहली ही गेंद पर शोएब मलिक ने बड़ा शॉट खेला और गेंद को चार रनों के लिए भेज दिया। इस शॉट के शाथ ही मलिक ने अपना स्कोर 70 के पार पहुंचा दिया।

दूसरी गेंद: दूसरी गेंद को मलिक ने थर्ड मैन पर खेला और दोनों बल्लेबाजों ने आसानी से 1 रन ले लिया।

तीसरी गेंद: अब स्ट्राइक पर आसिफ अली थे। आसिफ ने तीसरी गेंद पर अपने हाथ खोले और गेंद पर करारा प्रहार किया। गेंद बल्ले पर अच्छे से आई और छह रनों के लिए चली गई। ये छक्का 93 मीटर का था।

चौथी गेंद: चौथी गेंद पर आसिफ ने फिर से बल्ला चलाया और गेंद को बैकवर्ड प्वॉइंट के बार चार रनों के लिए खेल दिया।

पांचवीं गेंद: आसिफ भुवनेश्वर के खिलाफ बेहद आक्रामक रुख अपनाए हुए थे। उन्होंने ओवर की पांचवीं गेंद पर फिर से अपने हाथ खोले और गेंद को छह रनों के लिए भेज ओवर में दूसरा छक्का ठोक दिया।

आखिरी गेंद: आखिरी गेंद पर आसिफ एक और बड़ा शॉट खेलना चाहते थे लेकिन वो इस गेंद पर सिर्फ 1 रन ही ले सके।

ओवर में बने कुल 22 रन: भुवनेश्वर के ओवर में 2 छक्के, 2 चौके और 2 सिंगल आए और उनके ओवर में कुल 22 रन बने। भुवनेश्वर के ओवर के आंकड़े (4, 1, 6, 4, 6, 1) रहे। इस तरह से भुवनेश्वर के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल