1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रन आउट होने के बाद विराट कोहली पर भड़के शिखर धवन, फैंस भी गुस्से में आए नजर

रन आउट होने के बाद विराट कोहली पर भड़के शिखर धवन, फैंस भी गुस्से में आए नजर

 Written By: Manoj Shukla
 Published : Feb 01, 2018 10:29 pm IST,  Updated : Feb 01, 2018 10:29 pm IST

शिखर धवन वनडे करियर में सिर्फ दूसरी बार रन आउट हुए।

शिखर धवन और विराट...- India TV Hindi
शिखर धवन और विराट कोहली

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में शिखर धवन रन आउट हो गए। धवन के रन आउट होने में सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या धवन कोहली की गलती के कारण रन आउट हुए। क्या धवन को कोहली के कारण अपना विकेट गंवाना पड़ा। आइए सबसे पहले बताते हैं कि आखिर धवन रन आउट हुए कैसे? धवन मॉरिस के ओवर में बल्लेबाजी कर रहे थे। इसी दौरान मॉरिस ने धवन के खिलाफ LBW की जोरदार अपील की। गेंद उनके पैड पर लगकर थोड़ी दूर चली गई। धवन गेंद को ढूंढ रहे थे और कोहली नर भागने के लिए आधी पिछ तक आ गए। कोहली को आधी पिच पर देख धवन ने भी रन लेने का मन बना लिया। लेकिन इस दौरान ऐडेन मार्कराम ने गेंद को फील्ड किया और स्टंप्स पर डायरेक्ट थ्रो मार दिया। इस तरह से धवन की 35 रन की पारी का अंत हो गया।

धवन बेहतरीन लय में नजर आ रहे थे और शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे। ऐसे में धवन का रन आउट होना टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका रहा। धवन अब तक अपने वनडे करियर में सिर्फ दो बार रन आउट हुए हैं। लेकिन दिलचस्प ये रहा है कि दोनों बार उनके साथ दूसरे छोर पर विराट कोहली ही रहे हैं। 

धवन इससे पहले जब 2015 के विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ रन आउट हुए थे, तब भी दूसरे छोर पर कोहली ही थे। और अब जब वो डरबन में रन आउट हुए तो एक बार फिर से दूसरे छोर पर कोहली थे। धवन पहले वनडे में सिर्फ 35 रन ही बना सके।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल