1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दूसरे दिन टीम इंडिया का शानदार पलटवार, दक्षिण अफ्रीका को 194 पर समेटा

दूसरे दिन टीम इंडिया का शानदार पलटवार, दक्षिण अफ्रीका को 194 पर समेटा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 25, 2018 07:45 pm IST,  Updated : Jan 25, 2018 07:45 pm IST

हाशिम आमला को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज टीम इंडिया के गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका।

भारतीय टीम- India TV Hindi
भारतीय टीम

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की और दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 194 रनों पर समेट दी। पहली पारी के आधार पर मेजबान टीम ने 7 रनों की मामूली बढ़त बना ली है। भारत ने पहली पारी में 187 रन बनाए थे। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से हाशिम आमला को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज टीम इंडिया के गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका और उन्होंने (61) रनों की पारी खेली। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा (5) और भुवनेश्वर कुमार ने (3) विकेट झटके।

दूसरे दिन 6/1 के स्कोर से आगे खेलने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम को दूसरा झटका भी जल्द लग गया और एल्गर (4) रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 2 विकेट गिर जाने के बाद रबाडा और आमला ने पारी को संभाला और दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 64 रनों की साझेदारी की। हालांकि जब टीम का स्कोर 80 रन पहुंचा तभी रबाडा (30) को आउट कर ईशांत ने भारत को तीसरी सफलता दिला दी। इसके बाद भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दो बड़े और जल्दी-जल्दी झटके दिए।

पहले भुवनेश्वर ने डी विलियर्स (5) और फिर बुमराह ने डू प्लेसी (8) को आउट कर मेजबान टीम की कमर तोड़ दी। इसके बाद भी दक्षिण अफ्रीका के विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा और टीम ने लगातार विकेट खोए। आखिर में भारत ने दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम को 194 रनों पर समेट दिया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल