Wednesday, February 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इस श्रीलंकाई बल्लेबाज ने दी अश्विन-जडेजा को चुनौती, भारत के खिलाफ बनाए थे सबसे ज्यादा रन

इस श्रीलंकाई बल्लेबाज ने दी अश्विन-जडेजा को चुनौती, भारत के खिलाफ बनाए थे सबसे ज्यादा रन

Edited by: India TV Sports Desk
Published : Nov 12, 2017 02:19 pm IST, Updated : Nov 12, 2017 02:20 pm IST

श्रीलंका के बायें हाथ के सलामी बल्लेबाज दिमुथ करूणारत्ने ने कहा है कि भारत के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सिरीज़ में वह स्पिनर आर अश्विन और रविंद्र जडेजा का सामना करने के लिये पूरी तरह से तैयार हैं।

Dimuth Karunaratne- India TV Hindi
Dimuth Karunaratne

कोलकाता: श्रीलंका के बायें हाथ के सलामी बल्लेबाज दिमुथ करूणारत्ने ने कहा है कि भारत के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सिरीज़ में वह स्पिनर आर अश्विन और रविंद्र जडेजा का सामना करने के लिये पूरी तरह से तैयार हैं। करूणारत्ने ने भारत के खिलाफ सितंबर में तीन मैचों की सिरीज़ में अपनी टीम के लिये सर्वाधिक 285 रन बनाये थे। इसमें पहले टेस्ट की दूसरी पारी में बनाये 141 रन शामिल हैं।

Dimuth Karunaratne

Dimuth Karunaratne

करूणारत्ने ने कहा ,‘‘ मुझे पता है कि जडेजा और अश्विन विकेटों के भूखे होंगे । उन्हें कोई मौका नहीं देना होगा और अपने बेसिक्स पर अडिग रहना होगा। उन्होंने कहा ,‘‘ मैं ढीली गेंदों का इंतजार करूंगा और बेसिक्स पर डटा रहूंगा। अगर इससे काम नहीं बनता है तो मैं कुछ अलग करके गेंदबाजों पर दबाव बनाने की कोशिश करूंगा। पाकिस्तान के खिलाफ पिछले महीने दूसरे टेस्ट में करियर की सर्वश्रेष्ठ 196 रन की पारी खेलने वाले करूणारत्ने ने कहा कि भारत के खिलाफ बनाये 141 रन से उनका आत्मविश्वास बढ़ा।

उन्होंने कहा ,‘‘ उस शतक से मुझे काफी आत्मविश्वास मिला। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना आसान नहीं होता। मैं रन बनाने को लेकर लालायित था खासकर अश्विन के खिलाफ। पहले पांच ओवर मैंने कोई जोखिम नहीं लिया। यह आसान नहीं था। मैने स्वीप और रिवर्स स्वीप शाट खेले थे। यह मेरी शैली है ।’’

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement