Sunday, February 08, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जानिए रोहित शर्मा के दोहरे शतक की 10 बड़ी बातें

जानिए रोहित शर्मा के दोहरे शतक की 10 बड़ी बातें

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मोहाली में आज नया इतिहास रच दिया। रोहित की तूफानी पारी के आगे श्रीलंकाई बल्लेबाज पानी भरते नजर आए। रोहित रन बनाते रहे और रिकॉर्ड्स उनके कदम चूमते रहे।

Written by: Shradha Bagdwal
Published : Dec 13, 2017 03:50 pm IST, Updated : Dec 13, 2017 08:16 pm IST
रोहित शर्मा- India TV Hindi
रोहित शर्मा

नई दिल्ली: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मोहाली में आज नया इतिहास रच दिया। रोहित की तूफानी पारी के आगे श्रीलंकाई बल्लेबाज पानी भरते नजर आए। रोहित रन बनाते रहे और रिकॉर्ड्स उनके कदम चूमते रहे।

1- रोहित वनडे में तीसरा दोहरा शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं। अबतक कोई भी बल्लेबाज 1 से ज्यादा बार दोहरे शतक नहीं लगा पाया है। रोहित से पहले सचिन तेंदुलकर, क्रिस गेल, मार्टिन गप्टिल और सचिन तेंदुलकर के नाम वनडे में 1-1 दोहरे शतक हैं।रोहित शर्मा

रोहित शर्मा

2- रोहित ने 153 गेंदों पर नाबाद 208 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 13 चौके और 12 छक्के भी जड़े।

3- रोहित पहले 100 रन पूरे करने के लिए 115 गेंदे खेली। जबकि अगले 100 रन उन्होंने सिर्फ 36 गेंदों में पूरे किए। रोहित शर्मा

रोहित शर्मा

4- मैच के 44वें ओवर के दौरान रोहित ने धर्मशाला वनडे के हीरो रहे सुरंगा लकमल की जमकर कुटाई की। उन्होंने लकमल के एक ही ओवर में 4 छक्के लगाए। इस ओवर में 26 रन बने थे।

5- रोहित और धवन ने भारत को बेहतरीन शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 115 रन जोड़े। इसके बाद दूसरे विकेट के लिए युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर 216 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की।रोहित शर्मा

रोहित शर्मा

6- रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरी बार दोहरा शतक जमाया। इससे पहले रोहित ने ईडन गार्डन्स में श्रीलंका के खिलाफ 264 रनों की पारी खेली थी। 

7- रोहित ने अपने वनडे करियर का 16वां शतक 167वीं पारी में बनाया इसके साथ ही उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया। सचिन ने अपना 16वां शतक 185वीं पारी में बनाया था। इस लिहाज से रोहित ने उनसे 18 पारियां कम खेली।रोहित शर्मा

रोहित शर्मा

8- रोहित ने 16वां वनडे शतक जड़कर वीरेंद्र सहवाग को भी पीछे छोड़ा। सहवाग के नाम वनडे में 15 शतक दर्ज हैं।

9- भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले चौथे बल्लेबाज भी बन गए हैं। रोहित से पहले 49 शतकों के साथ सचिन तेंदुलकर पहले नंबर पर, 32 शतकों के साथ विराट कोहली दूसरे नंबर पर और 22 शतकों के साथ सौरव गांगुली तीसरे नंबर पर हैं।

10-  13 दिसंबर यानि आज ही रोहित शर्मा की मैरिज एनिवर्सरी भी है, ऐसे में रोहित ने अपनी पत्नी रितिका को शानदार तोहफा दिया।

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement