1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. India Vs Sri Lanka 2nd ODI: कब और कहां देख सकते हैं लाइव मैच, ऑनलाइन स्ट्रीमिंग और टीवी कवरेज

India Vs Sri Lanka 2nd ODI: कब और कहां देख सकते हैं लाइव मैच, ऑनलाइन स्ट्रीमिंग और टीवी कवरेज

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 12, 2017 05:27 pm IST,  Updated : Dec 12, 2017 05:27 pm IST

Live Coverage, Live updates, लाइव क्रिकेट स्कोर: टीम इंडिया को हर हाल में चाहिए जीत, श्रीलंका सिरीज़ में 1-0 से आगे

रोहित शर्मा और थिसारा...- India TV Hindi
रोहित शर्मा और थिसारा परेरा

मोहाली: धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे में बल्लेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन को पीछे छोड़ रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम दूसरे वनडे में श्रीलंकाई आक्रमण के खिलाफ नई शुरुआत करने के इरादे से उतरेगी। पहले वनडे मैच में श्रीलंका ने भारत को सात विकेट से मात दी थी।

विराट कोहली इस सिरीज़ में नहीं हैं, ऐसे में पिछले मैच में अजिंक्य रहाणे को अंतिम एकादश से बाहर रखने का फैसला टीम प्रबंधन की रणनीति पर सवाल खड़ा करता है। पिछले मैच में डेब्यू करने वाले श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या जैसे युवा बल्लेबाजों का बल्ला खामोश रहा था तो कप्तान रोहित, शिखर धवन और अनुभवी बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भी विफल रहे थे। गेंदबाजी विभाग में भारत को हालांकि अपना कमाल दिखाने का पिछले मैच में ज्यादा मौका नहीं मिला था, लेकिन जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और पांड्या ने एक-एक विकेट जरूर लिए थे। 

श्रीलंकाई टीम पिछले मैच में अपने प्रदर्शन से सातवें आसमान पर होगी। पिछले मैच में एंजेलो मैथ्यूज, उपुल थरंगा ने अच्छी बल्लेबाजी की थी। गेंदबाजी में सुरंगा लकमल ने चार विकेट लेकर भारतीय बल्लेबाजी की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी थी। 

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धौनी, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और सिद्धार्थ कौल। 

श्रीलंका: थिसारा परेरा, उपुल थंरगा, दानुष्का गुणाथिलका, लाहिरू थिरिमाने, एंजेलो मैथ्यूज, असेला गुणारत्ने, निरोशन डिकवेला, चाटुरंगा डी सिल्वा, अकिला धनंजय, सुरंगा लकमल, नुवान प्रदीप, सादिरा समाराविक्रमा, धनंजय डी सिल्वा, दुशमंथा चामिरा, सचिथा पाथिराना और कुशल परेरा।

मैच शुरु होने का समय

सिरीज़ का दूसरा वनडे मैच सुबह 11.30 बजे शुरु होगा। ये मैच मोहाली के आई.एस. बिंद्रा स्टेडियम में खेला जाएगा।

इस चैनल पर होगा मैच का लाइव टेलीकास्ट

इस मैच का लाइव टेलीकास्ट Star Sports1/HD और Doordarshan पर होगा

लाइव क्रिकेट स्ट्रीमिंग

सभा मैचों की हॉटस्टार पर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग होगी

हिंदी में लाइव ब्लॉग्स और लाइव अपडेट्स के लिए यहां लॉगिन करें

हिंदी में लाइव स्‍कोर, अपडेट और विश्‍लेषण के लिए आप  www.khabarindiatv.com पर लॉगिन कर सकते हैं। यहां पर आप लाइव स्कोर और मैच के अपडेट्स देख सकते हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल