1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित शर्मा ने विराट कोहली को छोड़ा पीछे, बने भारत की तरफ से सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने वाले खिलाड़ी

रोहित शर्मा ने विराट कोहली को छोड़ा पीछे, बने भारत की तरफ से सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने वाले खिलाड़ी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 06, 2018 07:34 pm IST,  Updated : Nov 06, 2018 07:37 pm IST

रोहित शर्मा ने विराट कोहली को पीछे छोड़कर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। रोहित शर्मा अब भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

Rohit Sharma- India TV Hindi
Rohit Sharma

लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टी20 मैच में रोहित शर्मा ने इतिहास रच दिया। रोहित शर्मा ने टी20 क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। रोहित अब भारत की तरफ से टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पहले स्थान पर पहुचं गए हैं। इसके अलावा टी20 क्रिकेट में वो अब सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं।

Highlights

  • रोहित शर्मा ने विराट कोहली को छोड़ा पीछे
  • रोहित अब भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बने
  • रोहित शर्मा ने दूसरे टी20 में इस उपलब्धि को हासिल किया

अंतरराष्ट्रीय टी20 में रोहित से ज्यादा रन सिर्फ मार्टिन गप्टिल (2,271), शोएब मलिक (2,190), ब्रैंडन मैक्कलम (2,140) के हैं। साफ है कि रोहित के लिए विराट कोहली को पीछे छोड़ना बहुत बड़ी उपलब्धि है। रोहित के अब तक 86 टी20 मैचों में 2,103* रन हो गए हैं और उनके खाते में 3 शतक 15 अर्धशतक हैं।

आपको बता दें कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टी20 मैच में शिखर धवन ने भी अंतरराष्ट्रीय टी20 में अपने 1,000 रन पूरे कर लिए हैं। धवन ने इस उपलब्धि को सबसे कम पारियों में हासिल करने वाले भारत के पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं। धवन से आगे विराट कोहली, रोहित शर्मा, सुरेश रैना और युवराज सिंह हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल