1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्रिस गेल के रिकॉर्ड पर बोले होल्डर- हममें से कुछ 300 मैच की कल्पना भी नहीं कर सकते

क्रिस गेल के रिकॉर्ड पर बोले होल्डर- हममें से कुछ 300 मैच की कल्पना भी नहीं कर सकते

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 11, 2019 07:48 pm IST,  Updated : Aug 11, 2019 07:48 pm IST

क्वीन्स पार्क ओवल में दूसरे वनडे में उतरते हुए उन्होंने महान बल्लेबाज ब्रायन लारा को पीछे छोड़ा जिन्होंने 1990 और 2007 के बीच 299 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। 

क्रिस गेल के रिकॉर्ड पर बोले होल्डर- हममें से कुछ 300 मैच की कल्पना भी नहीं कर सकते - India TV Hindi
क्रिस गेल के रिकॉर्ड पर बोले होल्डर- हममें से कुछ 300 मैच की कल्पना भी नहीं कर सकते  Image Source : GETTY IMAGES

पोर्ट आफ स्पेन। वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर को उम्मीद है कि ‘यूनिवर्स बॉस’ क्रिस गेल भारत के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में अच्छा प्रदर्शन करेंगे जो उनका 300वां एकदिवसीय मैच है। 

गेल इसके साथ ही सबसे अधिक एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले वेस्टइंडीज के क्रिकेटर बने। क्वीन्स पार्क ओवल में दूसरे वनडे में उतरते हुए उन्होंने महान बल्लेबाज ब्रायन लारा को पीछे छोड़ा जिन्होंने 1990 और 2007 के बीच 299 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। 

होल्डर ने कहा, ‘‘300 मैच काफी अधिक मैच होते हैं। हमारे ड्रेसिंग रूम में मौजूद कुछ खिलाड़ी इसकी कल्पना भी नहीं कर सकते। उम्मीद करते हैं कि वह हमें अच्छी शुरुआत दिलाएगा।’’ गेल को बारिश के कारण रद्द हुए पहले मैच में जूझना पड़ा था और वह 31 गेंद में सिर्फ चार रन बनाने के बाद पवेलियन लौट गए थे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल