1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत बनाम विंडीज: रहाणे के लिए यह शतक काफी महत्वपूर्ण था - वीवीएस लक्ष्मण

भारत बनाम विंडीज: रहाणे के लिए यह शतक काफी महत्वपूर्ण था - वीवीएस लक्ष्मण

 Reported By: IANS
 Published : Aug 28, 2019 06:00 pm IST,  Updated : Aug 28, 2019 06:00 pm IST

उपकप्तान रहाणे ने 17 टेस्ट मैच बाद यह शतक लगाया है। उन्होंने एंटिगा में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 81 और दूसरी पारी में 102 रन की शतकीय पारी खेली।   

अजिक्या रहाणे- India TV Hindi
अजिक्या रहाणे Image Source : BCCI

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने कहा है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में शतक लगाने के बाद अजिंक्य रहाणे की प्रतिक्रिया बताता है कि यह शतक उनके लिए कितना महत्वपूर्ण था। उपकप्तान रहाणे ने 17 टेस्ट मैच बाद यह शतक लगाया है। उन्होंने एंटिगा में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 81 और दूसरी पारी में 102 रन की शतकीय पारी खेली। 

लक्ष्मण ने टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए अपने लेख में लिखा, "दो साल से भी अधिक समय तक टेस्ट में शतक नहीं लगाने के बाद उनके ऊपर अवश्य कुछ दबाव था। चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन के समर्थन के बाद जब उन्होंने शतक लगाया तो फिर उनकी प्रतिक्रिया यह बता रहा था, यह शतक उनके लिए कितना महत्वपूर्ण था।" 

वैरी-वैरी स्पेशल के नाम से मशहूर लक्ष्मण टीम के गेंदबाजी प्रदर्शन से भी काफी खुश नजर आए। 

उन्होंने कहा, "गेंदबाजों ने एक बार फिर से अच्छा प्रदर्शन किया। इशांत ने पूरे मैच में अच्छी गेंदबाजी की और मोहम्मद शमी ने बल्लेबाजों को प्रभावित किया। लेकिन जिस गेंदबाज से वह सबसे ज्यादा प्रभावित नजर आए वह जसप्रीत बुमराह थे।" 

लक्ष्मण ने साथ ही यह भी कहा कि वह युवा बल्लेबाज हनुमा विहारी से काफी प्रभावित हैं। 

उन्होंने लिखा, "हनुमा विहारी ने जिस तरह बल्लेबाजी की मैं उससे बहुत प्रभावित हूं। उन्होंने कोई ज्यादा खतरा नहीं उठाते हुए आसानी से रन बनाए। उन्होंने जब पिछले साल इंग्लैंड में अपने करियर की शुरुआत की थी तभी से उन्हें देखकर लगता है कि टेस्ट क्रिकेट उन्हें पसंद है।" 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल