1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अगले साल की शुरुआत में भारत करेगा न्यूजीलैंड का दौरा, खेलेगा 5 टी20, 3 वनडे और 2 टेस्ट मैच

अगले साल की शुरुआत में भारत करेगा न्यूजीलैंड का दौरा, खेलेगा 5 टी20, 3 वनडे और 2 टेस्ट मैच

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 07, 2019 07:58 pm IST,  Updated : Jun 07, 2019 07:58 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम अगले साल न्यूजीलैंड के दौरे पर पांच टी20, तीन एकदिवसीय और दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलेगी। इस दौरे की शुरुआत 24 जनवरी से टी20 मुकाबले से शुरू होगी।

भारत का न्यूजीलैंड दौरा- India TV Hindi
भारत का न्यूजीलैंड दौरा Image Source : GETTY IMAGES

वेलिंगटन। भारतीय क्रिकेट टीम अगले साल न्यूजीलैंड के दौरे पर पांच टी20, तीन एकदिवसीय और दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलेगी। इस दौरे की शुरुआत 24 जनवरी से टी20 मुकाबले से शुरू होगी। इसके बाद तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला का आयोजन होगा। दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला का पहला मुकाबला वेलिंगटन (21 से 25 फरवरी) और दूसरा मैच क्राइस्टचर्च (29 फरवरी से चार मार्च तक) में खेला जाएगा। 

न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुख्य अधिकारी डेविड वाइट ने कहा कि श्रृंखला का दूसरा टी20 मैच 26 जनवरी को ईडन पार्क में खेला जाएगा। 

भारत के दौरे से पहले न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड की टीम के खिलाफ श्रृंखला खेलेगी जिसमें पांच टी20 टेस्ट की श्रृंखला के साथ दो टेस्ट मैच भी शामिल हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल