1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी क्रेग मैकमिलन ने भारतीय बल्लेबाजों की खींची टांग, दिया ये बड़ा बयान

न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी क्रेग मैकमिलन ने भारतीय बल्लेबाजों की खींची टांग, दिया ये बड़ा बयान

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 25, 2020 02:26 pm IST,  Updated : Feb 25, 2020 02:26 pm IST

भारतीय बल्लेबाज विपरीत परिस्थितियों में नहीं चल पाये और टीम को पहले मैच में दस विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी। 

Craig Macmillan- India TV Hindi
Craig Macmillan Image Source : GETTY IMAGE

वेलिंगटन| न्यूजीलैंड के पूर्व आलराउंडर क्रेग मैकमिलन ने मंगलवार को कहा कि भारतीय बल्लेबाज इस तरह से खेल रहे थे मानो वे भारत में खेल रहे हों और उनकी इस तरह की बल्लेबाजी काम नहीं आई। भारतीय बल्लेबाज विपरीत परिस्थितियों में नहीं चल पाये और टीम को पहले मैच में दस विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी। 

मैकमिलन ने रेडियो स्पोर्ट से कहा, ‘‘वे जिस तरह से खेले उसमें किसी तरह का सामंजस्य नहीं बिठाया। उन्होंने उस तरह से बल्लेबाजी की जैसे वह भारत में करते हैं। ’’ 

उन्होंने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों टिम साउदी और ट्रेंट बोल्ट की भी तारीफ की। मैकमिलन ने कहा, ‘‘जब गेंद स्विंग कर रही हो जैसा कि वेलिंगटन में कर रही थी तो फिर बोल्ट और साउदी का जवाब नहीं है। ’’ 

उन्होंने न्यूजीलैंड के प्रदर्शन को बेहतरीन करार दिया। मैकमिलन ने कहा, ‘‘मैंने दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम भारत को इस तरह से चार दिन के अंदर आउट होते हुए नहीं देखा। ’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल