1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. तस्वीरों में देखिए अमूल ने इस खास अंदाज में दी कोहली-अनुष्का को शादी की बधाई

तस्वीरों में देखिए अमूल ने इस खास अंदाज में दी कोहली-अनुष्का को शादी की बधाई

 Reported By: IANS
 Published : Dec 13, 2017 12:07 pm IST,  Updated : Dec 13, 2017 12:12 pm IST

विराट और अनुष्का ने सोमवार को इटली के टोस्काना शहर में हुई। यह एक निजी समारोह था, जो बोर्गो फिनेकिएटो बड़े लक्जरी रिसॉट में हुई। यह रिसॉट फ्लोरेंस से 100 किलोमीटर दूर है।

विराट-अनुष्का- India TV Hindi
विराट-अनुष्का

नई दिल्ली: भारत की अग्रणी डेयरी कंपनी अमूल ने अपने एक नए विज्ञापन 'कोहली सजा के रखना' के जरिए भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को शादी की बधाई दी। कंपनी ने मंगलवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर इस विज्ञापन को साझा किया। 

इस विज्ञापन में एक लड़की को अनुष्का और एक लड़के को विराट के किरदार में देखा जा रहा है। विराट ने हाथ में ब्रेड और बटर वाली प्लेट रख रखी है। इस विज्ञापन में लिखा गया है 'कोहली सजा के रखना, मेंहदी लगा के रखना। अमूल विरुष फॉर मस्का।'     

अमूल ने दी बधाई
अमूल ने दी बधाई

विज्ञापन साझा करने के साथ एक शीर्षक भी दिया गया है, जिसमें लिखा है कि भारतीय कप्तान और अभिनेत्री की बहुप्रतिक्षित शादी। 

विराट-अनुष्का
विराट-अनुष्का

विराट और अनुष्का ने सोमवार को इटली के टोस्काना शहर में हुई। यह एक निजी समारोह था, जो बोर्गो फिनेकिएटो बड़े लक्जरी रिसॉट में हुई। यह रिसॉट फ्लोरेंस से 100 किलोमीटर दूर है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल