1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलिया में हुई ‘हूटिंग’ को लेकर पहली बार बोले कप्तान कोहली, दिया ये बड़ा बयान

ऑस्ट्रेलिया में हुई ‘हूटिंग’ को लेकर पहली बार बोले कप्तान कोहली, दिया ये बड़ा बयान

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 22, 2019 03:53 pm IST,  Updated : Jan 22, 2019 03:53 pm IST

ऑस्ट्रेलिया में भारत को पहली वनडे और टेस्ट सीरीज जिताने वाले कोहली ने कहा, ‘‘मेरे ऊपर बड़ी जिम्मेदारियां हैं और देश के लिये खेलना सम्मान की बात है। 

ऑस्ट्रेलिया में हुई ‘हूटिंग’ को लेकर पहली बार बोले कप्तान कोहली, दिया ये बड़ा बयान- India TV Hindi
ऑस्ट्रेलिया में हुई ‘हूटिंग’ को लेकर पहली बार बोले कप्तान कोहली, दिया ये बड़ा बयान Image Source : TWITTER: @BCCI

नेपियर। उनके प्रतिस्पर्धी रवैये में कोई कमी नहीं आई है लेकिन भारतीय कप्तान विराट कोहली का कहना है कि वह ‘बूइंग’ पर अब तवज्जो नहीं देते और अपनी ऊर्जा देश की क्रिकेट टीम की कप्तानी की ‘ बड़ी जिम्मेदारी’ पर लगाते हैं। 

ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज के दौरान कोहली को दर्शकों की हूटिंग झेलनी पड़ी जिस पर रिकी पोंटिंग जैसे ऑस्ट्रेलियाई दिग्गजों ने भी आपत्ति जताई थी। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे से पूर्व कोहली ने कहा, ‘‘यह मेरे कैरियर के बीच के दौर में होता था। यह 2014-15 में शुरू हुआ। मैं उस समय इन बातों पर बहुत ध्यान देता था लेकिन अब टीम का कप्तान होने के नाते मुझे इन पर फोकस करने की जरूरत नहीं है।’’ 

ऑस्ट्रेलिया में भारत को पहली वनडे और टेस्ट सीरीज जिताने वाले कोहली ने कहा, ‘‘मेरे ऊपर बड़ी जिम्मेदारियां हैं और देश के लिये खेलना सम्मान की बात है। दर्शक मेरे साथ रहें या मेरे खिलाफ रहें, मेरा काम अपनी जिम्मेदारी निभाना है। मैदान में चाहे एक व्यक्ति हो या 50000। मुझे अपना काम करना है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले दो या तीन साल से मेरी यही सोच रही है। मैं बल्लेबाजी करने जाता हूं तो इसी पर ध्यान देता हूं।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल