1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोमांटिक कोहली का दिलकश अंदाज, बोले- चौके छक्के लगाना ही नहीं, चांदनी रात में अनुष्का के साथ बेंच पर बैठना भी पसंद

रोमांटिक कोहली का दिलकश अंदाज, बोले- चौके छक्के लगाना ही नहीं, चांदनी रात में अनुष्का के साथ बेंच पर बैठना भी पसंद

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 27, 2019 12:14 pm IST,  Updated : Jan 27, 2019 12:14 pm IST

कोहली और बालीवुड अभिनेत्री उनकी पत्नी अनुष्का के लिये भारत में प्रशंसकों की बड़ी तादाद के चलते यह सब कर पाना मुमकिन नहीं है।

रोमांटिक कोहली का दिलकश अंदाज, बोले- चौके छक्के लगाना ही नहीं, चांदनी रात में अनुष्का के साथ बेंच पर- India TV Hindi
रोमांटिक कोहली का दिलकश अंदाज, बोले- चौके छक्के लगाना ही नहीं, चांदनी रात में अनुष्का के साथ बेंच पर बैठना भी पसं Image Source : INSTAGRAM

माउंट माउंगानुइ। क्रिकेट के मैदान पर कामयाबी की नयी परिभाषा गढते जा रहे विराट कोहली मैदान से बाहर छोटी छोटी चीजों में खुशियां तलाशते हैं फिर चाहे पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ चांदनी रात में बेंच पर बैठना हो या रोजर फेडरर से खेलों पर गप्पे लड़ाना हो। 

कोहली और बालीवुड अभिनेत्री उनकी पत्नी अनुष्का के लिये भारत में प्रशंसकों की बड़ी तादाद के चलते यह सब कर पाना मुमकिन नहीं है। न्यूजीलैंड जैसे खूबसूरत देश में वह अपनी पत्नी के साथ लंबी वाक पर जाने और कुदरत की खूबसूरती निहारने का पूरा मजा ले रहे हैं। 

कोहली ने स्काय स्पोटर्स को दिये इंटरव्यू में कहा, ‘‘मैं और मेरी पत्नी आम चीजें करना पसंद करते हैं। जैसे कि लंबी वाक पर जाना।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर हम नेपियर जैसी जगह पर हैं जो इतना खूबसूरत है तो एक रात हम मरीन परेड गए जहां बेंच पर बैठकर चांदनी रात का मजा लिया और बस बातें करते रहे।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘हमें छोटी छोटी चीजें मजा लेती है क्योंकि हम हमेशा लोगों की नजरों में रहते हैं। हमें इस तरह के पल मिलते ही कहां है तो जब भी समय मिलता है, हम उसका पूरा लुत्फ उठाते हैं।’’ 

हाल ही में कोहली और अनुष्का आस्ट्रेलियाई ओपन में रोजर फेडरर से मिले और फेडरर को उनकी पिछली मुलाकात भी याद थी। कोहली ने कहा, ‘‘अद्भुत। मैं उनसे पहले भी मिला हूं लेकिन उन्होंने मुझे याद रखा। वाह।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने बताया कि कुछ साल पहले एक नुमाइशी मैच के दौरान मैं उनसे सिडनी में मिला था। मुझे लगा वाह उन्हें मैं याद हूं। मैं बयां नहीं कर सकता कि कितनी खुशी हुई। मैं बचपन से उन्हें खेलते देख रहा हूं। वह महान खिलाड़ी और इंसान हैं।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल