1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारतीय क्रिकेट टीम के फीजियो नितिन पटेल के इस्तीफे को बीसीसीआई ने अब तक स्वीकार नहीं किया।

भारतीय क्रिकेट टीम के फीजियो नितिन पटेल के इस्तीफे को बीसीसीआई ने अब तक स्वीकार नहीं किया।

 Written By: IANS
 Published : May 26, 2015 09:44 pm IST,  Updated : May 26, 2015 09:45 pm IST

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के फीजियोथेरेपिस्ट नितिन पटेल ने व्यक्तिगत कारणों से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वेबसाइट 'क्रिकइंफो डॉट कॉम' के अनुसार नितिन ने बीते इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टूर्नामेंट के

भारतीय क्रिकेट टीम के...- India TV Hindi
भारतीय क्रिकेट टीम के फीजियो नितिन पटेल ने इस्तीफा दिया।

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के फीजियोथेरेपिस्ट नितिन पटेल ने व्यक्तिगत कारणों से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वेबसाइट 'क्रिकइंफो डॉट कॉम' के अनुसार नितिन ने बीते इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टूर्नामेंट के दौरान ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को अपना इस्तीफा सौंप दिया था हालांकि बीसीसीआई ने अब तक उनके इस्तीफे को स्वीकार नहीं किया है।


क्रिकइंफो ने किसी सूत्र के हवाले से कहा है कि नितिन ने अपने परिवार को अधिक समय देने के लिए यह फैसला लिया।

नितिन भारतीय क्रिकेट टीम से सर्वाधिक लंबे समय तक जुड़े रहने वाले सपोर्ट स्टाफ के कर्मचारियों में हैं। उन्होंने जॉन ग्लोस्टर के चोटिल होने के बाद 2007 में इंग्लैंड के भारत दौरे के बीच में पदभार ग्रहण किया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल