1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारतीय टेस्ट टीम फिटनेस जांच के लिए शुक्रवार को कोलकाता पहुंचेगी

भारतीय टेस्ट टीम फिटनेस जांच के लिए शुक्रवार को कोलकाता पहुंचेगी

 Written By: IANS
 Published : Jun 05, 2015 12:29 pm IST,  Updated : Jun 05, 2015 12:29 pm IST

 कोलकाता: बांग्लादेश दौरे से पूर्व विराट कोहली के नेतृत्व वाली भारतीय टेस्ट टीम शुक्रवार को फिटनेस जांच के लिए कोलकाता पहुंचेगी। भारतीय टीम का बांग्लादेश दौरा सात जून से शुरू हो रहा है। बंगाल क्रिकेट

भारतीय टेस्ट टीम...- India TV Hindi
भारतीय टेस्ट टीम फिटनेस जांच के लिए शुक्रवार को कोलकाता पहुंचेगी

 कोलकाता: बांग्लादेश दौरे से पूर्व विराट कोहली के नेतृत्व वाली भारतीय टेस्ट टीम शुक्रवार को फिटनेस जांच के लिए कोलकाता पहुंचेगी। भारतीय टीम का बांग्लादेश दौरा सात जून से शुरू हो रहा है। बंगाल क्रिकेट संघ के सूत्रों के अनुसार, "सभी खिलाड़ी शुक्रवार को अलग-अलग समय पर यहां पहुंचेंगे।"

कप्तान कोहली के सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शाम 4.20 पर पहुंचने की उम्मीद है। टीम डायरेक्टर रवि शास्त्री शाम पांच बजे पहुंचेंगे।

खिलाड़ियों का फिटनेस टेस्ट शनिवार को इडेन गार्डन्स स्टेडियम में किया जाएगा।

उल्लेखनीय है भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने हर दौरे से पहले सभी खिलाड़ियों को फिटनेस जांच कराने का निर्देश दिया है। इससे पहले केवल चोटिल खिलाड़ियों की ही जांच की जाती थी।

सीएबी के संयुक्त सचिव सुबिर गांगुली के अनुसार, "टीम बांग्लादेश के लिए सोमवार सुबह रवाना होगी।"

भारतीय टीम का बांग्लादेश दौरा 24 जून को समाप्त होगा। इस दौरान टीम वहां एक टेस्ट और तीन एकदिवसीय मैच की द्विपक्षीय श्रृंखला खेलेगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल