1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पैसे की कमी से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर ख़तरा

पैसे की कमी से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर ख़तरा

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 05, 2017 11:03 am IST,  Updated : Jul 05, 2017 11:03 am IST

माइक ब्रेयरली ओर ब्रैंडन मैकुलम ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर संभावित संकट की चेतावनी दी है और कहा है कि यह खेल जल्द ही उस स्तर पर पहुंच सकता है जहां उसे विश्व भर में टी20 लीग से प्रतिस्पर्धा करनी पड़ेगी।

cricket- India TV Hindi
cricket

लंदन: माइक ब्रेयरली ओर ब्रैंडन मैकुलम ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर संभावित संकट की चेतावनी दी है और कहा है कि यह खेल जल्द ही उस स्तर पर पहुंच सकता है जहां उसे विश्व भर में टी20 लीग से प्रतिस्पर्धा करनी पड़ेगी।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ब्रेयरली ने एमसीसी विश्व क्रिकेट समिति के अध्यक्ष के रूप में अपनी अंतिम बैठक में कहा कि जिन देशों के पास अपने चोटी के खिलाड़ियों को भुगतान करने के लिए पैसे की कमी होगी वे खिलाड़ी अपने देशों पर इन घरेलू टूर्नामेंटों को तरजीह दे सकते हैं। यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए खतरा है केवल टेस्ट क्रिकेट ही नहीं बल्कि वनडे और टी20 के लिए भी।  

समिति में शामिल न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान मैकुलम ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम में एबी डिविलियर्स टेस्ट क्रिरकेट के लिए एक और चेतावनी है। उन्होंने कहा कि मैं टी20 लीग को किसी भी तरह से बड़ा खतरा नहीं मानता लेकिन टेस्ट क्रिकेट भी महत्वपूर्ण है और वह कैसा बना रहे यह सुनिश्चित करना भी जरूरी है।  

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल