1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. OMG! भुवनेश्वर का इस बॉलीवुड एक्ट्रेस पर आया दिल, वीराने आयलैंड पर ले जाना चाहते है

OMG! भुवनेश्वर का इस बॉलीवुड एक्ट्रेस पर आया दिल, वीराने आयलैंड पर ले जाना चाहते है

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 21, 2017 08:04 pm IST,  Updated : Apr 21, 2017 08:56 pm IST

आईपीएल सीजन 10 में सनराईजर्स हैदराबाद के सुपरस्टार गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार आजकल सांतवे आसमान पर हैं और अब उनका इरादा आसमान से उतर कर किसी सुनसान आयलैंड पर जाने का है और वो भी अकेले नहीं एक बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ।

Bhuvneshwar Kumar- India TV Hindi
Bhuvneshwar Kumar

नई दिल्लीः आईपीएल सीजन 10 में सनराईजर्स हैदराबाद के सुपरस्टार गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार आजकल सांतवे आसमान पर हैं और अब उनका इरादा आसमान से उतर कर किसी सुनसान आयलैंड पर जाने का है और वो भी अकेले नहीं एक बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ। भुवी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और बेहतरीन गेंदबाज़ को दी जाने वाली पर्पल कैप के हकदारों की लिस्ट में सबसे आगे हैं।

​IPL 2017: क्या टीम इंडिया को दूसरा कोहली मिल गया...?

दरअसल आईपीएल-10 के इस स्टार खिलाड़ी का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि वो बॉलीवुड का खूबसूरत अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के साथ एक सुनसान आयलैंड पर समय बिताना चाहते हैं। हमें पक्का यक़ीन है कि आपको यक़ीन नहीं हो रहा होगा क्योंकि भुवी की छवि यूपी एक शर्मिले लड़के की है। लेकिन ये वीडियो देखा तो सभी तब हैरान रह गए जब भुवी श्रद्धा कपूर को लेकर अपने जदिल का राज़ खोल दिया।

आपको बता दें कि एक गेम के दौरान भुवी से सवाल पूछा गया था कि वह किन तीन लोगों के साथ किसी सुनसान आयलैंड पर समय बिताना चाहेंगे। इसके जवाब में भुवी ने जो तीन नाम उन्होंने लिए, उनमें से दो नामों को सुनकर किसी को हैरानी नहीं हुई, क्योंकि ये दोनों नाम भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के थे। भुवी के करियर को संवारने में इन दोनों लोगों का अहम योगदान रहा है, लेकिन भुवनेश्वर की ज़बान से निकले तीसरे नाम ने सभी को हौरान कर दिया क्योंकि आज तक किसी को भी नहीं पता था कि भुवी श्रद्धा कपूर के फैन हैं।  वहीं एक अन्य सवाल कि अगर वे औरत होते तो क्या करते? पर वे कहते हैं मैं बहुत शर्मीला होता।

फिलहाल हैदराबाद की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर मौजूद है, और उनका अगला मैच शनिवार को दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ होने जा रहा है

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल