1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2017: पुणे को हराकर गुजरात ने खोला खाता

IPL 2017: पुणे को हराकर गुजरात ने खोला खाता

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 14, 2017 11:36 pm IST,  Updated : Apr 14, 2017 11:36 pm IST

एंड्रयू टाई की आखिरी ओवर में ली गई हैट्रिक के कमाल के बाद बल्लेबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर गुजरात लायंस ने IPL के 10वें संस्करण के 13वें मैच में शुक्रवार को राइजिंग पुणे सुपरजाएंट को सात विकेट से हराकर इस साल की अपनी पहली जीत दर्ज की।

Raina- India TV Hindi
Raina

राजकोट: एंड्रयू टाई की आखिरी ओवर में ली गई हैट्रिक के कमाल के बाद बल्लेबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर गुजरात लायंस ने इंडियन प्रीमियर लीग  के 10वें संस्करण के 13वें मैच में शुक्रवार को राइजिंग पुणे सुपरजाएंट को सात विकेट से हराकर इस साल की अपनी पहली जीत दर्ज की। पुणे ने मेजबान गुजरात के सामने 172 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे उसने 18 ओवरों में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। 

टाई के बाद गुजरात की ड्वायन स्मिथ (47) और ब्रैंडन मैक्कलम (49) की सलामी जोड़ी ने उसे मजबूत शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 8.5 ओवरों में 94 रन जोड़कर गुजरात की जीत की नींव रखी। इन दोनों के जाने के बाद कप्तान सुरेश रैना (नाबाद 35) और एरॉन फिंच (नाबाद 33) ने टीम को जीत दिलाई। 

इससे पहले आखिरी ओवर में एंड्रयू टाई की हैट्रिक के दम पर गुजरात लायंस ने राइजिंग पुणे सुपरजाएंट को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के मैच में शुक्रवार को 171 रनों पर रोक दिया। पुणे की टीम इससे ज्यादा रन बनाती, लेकिन टाई ने आखिरी ओवर में लगातार तीन विकेट लेकर उसे और आगे नहीं जाने दिया। 

अंत के ओवरों में अंकित शर्मा (25) और मनोज तिवारी (31) तेजी से रन बना रहे थे। टाई ने आखिरी ओवर की पहली गेंद पर ब्रैंडन मैक्कलम ने अंकित का शानदार कैच पकड़ा। 

इसी ओवर की दूसरी गेंद पर टाई ने तिवारी को सीमा रेखा के पास ईशान किशन के हाथों कैच कराया और तीसरी गेंद पर शार्दुल ठाकुर को बोल्ड कर अपनी हैट्रिक पूरी की। यह टाई का आईपीएल में पहला मैच है। 

टाई ने अपने कोटे के चार ओवरों में महज 17 रन दिए और पांच विकेट हासिल किए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल