1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2017: मुझे पता है कि मेरी पत्नी नताशा इस बात के लिए मुझे मार डालेगी…: गौतम गंभीर

IPL 2017: मुझे पता है कि मेरी पत्नी नताशा इस बात के लिए मुझे मार डालेगी…: गौतम गंभीर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 26, 2017 08:21 pm IST,  Updated : Apr 27, 2017 11:53 am IST

कोलकता नाइट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर नाम के अनुरुप बेहद गंभीर व्यक्ति हैं जो बस काम से काम रखते हैं। खेल के प्रति उनका नज़रिया बेहद पेशेवर है और वह किसी भी क़ीमत पर समझोता नहीं करना चाहते लेकिन उन्हें एक बात का डर सता रहा है

Gambhir, wife natasha- India TV Hindi
Gambhir, wife natasha

कोलकता नाइट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर नाम के अनुरुप बेहद गंभीर व्यक्ति हैं जो बस काम से काम रखते हैं। खेल के प्रति उनका नज़रिया बेहद पेशेवर है और वह किसी भी क़ीमत पर समझोता नहीं करना चाहते लेकिन उन्हें एक बात का डर सता रहा है और वह ये है कि अगर उनकी पत्नी को मैदान के बाहर उनकी करतूत का पता चल गया तो वह उनकी हत्या कर देंगी। 

दरअसल एक प्रमुख अंग्रेज़ी दैनिक में अपने कॉलम में गंभीर ने लिखा है कि न तो उनकी पत्नी और न ही उनकी टीम के मालिक शाहरुख़ ख़ान उन्हें नचा पाए हैं। 

गंभीर ने कहा, “मैं ख़ालिस पंजाबी हूं जिसे बटर चिकन और दाल पसंद है। मुझे मेरा पंजाबी संगीत पसंद है लेकिन डीजे वाला संगीत नहीं। लेकिन मैं कभी नाचता नहीं जो पंजाबी संस्कृति से मेल नहीं खाता वैसे ही जैसे कोई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी गाली गलोच न करता हो। मैंने कभी भी पत्नी या महिलाओं को ख़ुश करने के लिए डांस नहीं किया, यहां तक कि शाहरुख़ ख़ान KKR की किसी पार्टी में मुझे नचवा नहीं सके।”

“लेकिन कभी न कभी तो शुरुआत होती ही है। मैंने स्पॉंसर के एक शूट लिए डांस किया। मुझे पता है कि मेरी पत्नी नताशा इस बात के लिए मुझे मार डालेगी क्यों उसकी लाख मिन्नतों के बावजूद में कभी नहीं नाचा, यहां तक कि साले की भी शादी के पहले पार्टी में भी नहीं नाचा था।”

“बहरहाल, डांस शूट के बाद मेरे टीम के लोग मेरे पीछे लग गए हैं। सूर्य कुमार यादव बैटिंग टिप्स के बदले डांस टिप्स देने के लिए तैयार हैं जबकि एक अन्य व्यक्ति ने मुझे कभी डांस न करने का मशविरा दिया है।”

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल