1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2017: कोलकाता रोका हैदराबाद को 128 पर लेकिन बारिश कर सकती है मज़ा किरकिरा

IPL 2017: कोलकाता रोका हैदराबाद को 128 पर लेकिन बारिश कर सकती है मज़ा किरकिरा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 17, 2017 10:12 pm IST,  Updated : May 17, 2017 10:12 pm IST

दो बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाज़ों ने इंडियन प्रीमियर लीग के इलिमिनेटर मैच में बुधवार को कसी हुई गेंदबाज़ी कर मौजूदा चैम्पियन सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ा स्कोर खड़ा करने से रोक दिया।

David Warner and Ken Williamson- India TV Hindi
David Warner and Ken Williamson

बेंगलुरू: दो बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाज़ों ने इंडियन प्रीमियर लीग के इलिमिनेटर मैच में बुधवार को कसी हुई गेंदबाज़ी कर मौजूदा चैम्पियन सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ा स्कोर खड़ा करने से रोक दिया। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में कोलकाता के गेंदबाजों ने डेविड वार्नर की आगुआई वाले बल्लेबाजी आक्रमण को निर्धारित 20 ओवरों में 128 रनों पर रोक दिया। यहां तक पहुंचते हुए हैदराबाद के सात विकेट गिरे।

कोलकाता के कप्तान गौतम गंभीर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और गेंदबाजों ने अपने कप्तान के फैसले को सही ठहराया और सटीक लाइन लेंग्थ के साथ हैदराबाद के बल्लेबाजों को हाथ नहीं खोलने दिए।

वार्नर और शिखर धवन (11) की सलामी जोड़ी 4.2 ओवरों में सिर्फ 25 रन ही जोड़ सकी थी कि उमेश यादव ने धवन को विकेट के पीछे रॉबिन उथप्पा के हाथों कैच करा हैदराबाद को पहला झटका दिया।

वार्नर के साथ केन विलियमसन (24) ने टीम के लिए तेजी से रन बनाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन यह जोड़ी 7.4 ओवरों में 6.52 की औसत से 50 रन ही जोड़ सकी।

नाथन कल्टर नाइल ने 75 के कुल स्कोर पर विलियमसन को पवेलियन भेजा। इसी स्कोर पर अगले ही ओवर में पीयूष चावला ने वार्नर का विकेट उखाड़ उनकी पारी का अंत किया। वार्नर ने स्वभाव से विपरीत 35 गेंदों में 37 रनों की पारी खेली, जिसमें दो चौके और इतने ही छक्के शामिल हैं।

युवराज सिंह नौ रन ही बना सके। विजय शंकर ने 17 गेंदों की अपनी पारी में जरूर कुछ तेजी दिखाई और दो चौके तथा एक छक्के की मदद से 22 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 129.41 रहा जो हैदराबाद की तरफ से इस मैच में सबसे ज्यादा रहा। नाइल ने क्रिस जोर्डन को खाता भी नहीं खोलने दिया।

नमन ओझा बल्ले से संघर्ष करते दिखे और 15 गेंद में 16 रन ही बना सके। वह मैच की आखिरी गेंद पर आउट हुए। बिपुल शर्मा तीन गेंदे में दो रन बनाकर नाबाद रहे।

कोलकाता के सबसे सफल गेंदबाज नाइल रहे। उन्होंने चार ओवरों में सिर्फ 20 रन दिए और तीन विकेट लिए। उमेश ने चार ओवरों में 21 रन देते हुए एक विकेट लिया। बाउल्ट और चावला को भी एक-एक सफलता मिली।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल