1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2017: मेक्लम, नाथू सिंह प्रतियोगिता से बाहर

IPL 2017: मेक्लम, नाथू सिंह प्रतियोगिता से बाहर

 Written By: IANS
 Published : May 05, 2017 09:50 pm IST,  Updated : May 05, 2017 09:50 pm IST

गुजरात लायंस टीम के सलामी बल्लेबाज ब्रेंडन मैक्लम और तेज गेंदबाज नाथू सिंह इंडियन प्रीमियर लीग के दसवें संस्करण के शेष मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। दोनोम खिलाड़ी चोट के कारण आईपीएल से बाहर हुए हैं।

McCullum- India TV Hindi
McCullum

राजकोट: गुजरात लायंस टीम के सलामी बल्लेबाज ब्रेंडन मैक्लम और तेज गेंदबाज नाथू सिंह इंडियन प्रीमियर लीग के दसवें संस्करण के शेष मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। दोनोम खिलाड़ी चोट के कारण आईपीएल से बाहर हुए हैं।

मैक्लम के दाएं हैमस्ट्रींग में खिंचाव है जबकि नाथू को पीठ में तकलीफ है।

गुजरात लायंस ने अपने बयान में कहा है कि राजकोट में किंग्स इलेवन के साथ हुए मैच के दौरान चोटिल हुए नाथू ने उसके बाद से कोई मैच नहीं खेला है।

दूसरी ओर, हैमस्ट्रींग की चोट से उबरने के लिए मेक्लम को तीन से चार सप्ताह के सुधार कार्यक्रम में हिस्सा लेने की सलाह दी गई है।

मैक्लम के लिए सीजन-10 निराशाजनक रहा। उन्होंने 29 के औसत से 11 मैचों में कुल 319 रन बनाए। 

नाथू को इस सीजन में अंतिम एकादश में जगह मुश्किल से मिली। वह केवल दो मैचों में खेले और सिर्फ एक विकेट लेने में सफल रहे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल