1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2017: प्लेऑफ में जगह पक्की करने उतरेगी पुणे

IPL 2017: प्लेऑफ में जगह पक्की करने उतरेगी पुणे

 Written By: IANS
 Published : May 12, 2017 02:57 pm IST,  Updated : May 12, 2017 02:57 pm IST

राइजिंग पुणे सुपरजाएंट का लक्ष्य आज होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के 52वें मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स को उसी के घरेलू मैदान फिरोजशाह कोटला में हराकर अपना बदला पूरा कर प्लेऑफ में प्रवेश हासिल करना होगा।

RPS- India TV Hindi
RPS

नई दिल्ली: राइजिंग पुणे सुपरजाएंट का लक्ष्य आज होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के 52वें मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स को उसी के घरेलू मैदान फिरोजशाह कोटला में हराकर अपना बदला पूरा कर प्लेऑफ में प्रवेश हासिल करना होगा। हालांकि, दिल्ली की टीम के लिए यह मैच सम्मान बचाने का मौका मात्र है, क्योंकि वह पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। 

दोनों टीमें इस सीजन में दूसरी बार आमने-सामने होंगी। इससे पहले, 11 अप्रैल को खेले गए मैच में दिल्ली ने पुणे को उसी के घर में 97 रनों से हराया था। 

पुणे आठ टीमों की अंकतालिका में 16 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। टीम दिल्ली के खिलाफ अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए दो अंक लेकर प्लेऑफ में जाने की कोशिश करेगी। दो अंक के साथ वह शीर्ष स्थान पर काबिज मुंबई इंडियंस के साथ आ जाएगी और नाक आउट राउंड में जगह पक्की हो जाएगी।

दिल्ली की टीम इस संस्करण में एक बार फिर अपने प्रदर्शन में निरंतरता नहीं रख पाई। उसके पास कागजों पर सबसे मजबूत गेंदबाजी थी, लेकिन मैदान पर वह इसका फायदा नहीं उठा सकी।

पुणे की टीम इस मैच में अपने विजय क्रम को जारी रखना चाहेगी। मेहमान टीम इस मैच में उनसे एक और अच्छी पारी की उम्मीद करेगी। 

टीमें:

राइजिंग पुणे सुपरजाएंट: स्टीव स्मिथ (कप्तान), शार्दुल ठाकुर, महेंद्र सिंह धौनी, अजिंक्य रहाणे, फाफ डु प्लेसिस, अशोक डिंडा, अंकुश बैंस, रजत भाटिया, अंकित शर्मा, ईश्वर पांडे, एडम जाम्पा, जसकरण सिंह, बाबा अपराजित, दीपक चहर, उस्मान ख्वाजा, मयंक अग्रवाल, बेन स्टोक्स, मनोज तिवारी, जयदेव उनादकट, राहुल चहर, डेनियल क्रिस्टियन, लॉकी फग्र्यूसन, सौरभ कुमार, मिलिंद टंडन, राहुल त्रिपाठी और इमरान ताहिर।

दिल्ली डेयरडेविल्स: जहीर खान, मोहम्मद शमी, शहबाज नदीम, जयंत यादव, अमित मिश्रा, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, करुण नायर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सी.वी. मिलिंद, खलील अहमद, प्रत्यूष सिंह, मुरुगन अश्विन, आदित्य तारे, शशांक सिंह, अंकित बावने, नवदीप सेनी, कोरी एंडरसन, एंजेलो मैथ्यूज, पैट कमिंस, कगीसो रबाडा, क्रिस मोरिस, कार्लोस ब्रैथवेट, मार्लोन सैमुअल्स।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल