1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2017: पुणे के ख़िलाफ़ शतक ठोकने वाले सैमसन ने कहा मेरे जीवन का ख़ास दिन

IPL 2017: पुणे के ख़िलाफ़ शतक ठोकने वाले सैमसन ने कहा मेरे जीवन का ख़ास दिन

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 12, 2017 05:01 pm IST,  Updated : Apr 12, 2017 05:01 pm IST

दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में मंगलवार रात राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के ख़िलाफ़ मैच में शतकीय पारी खेलने वाले बल्लेबाज़ संजू सैमसन का कहना है कि यह उनके जीवन के ख़ास दिनों में से था।

Sanju Samson- India TV Hindi
Sanju Samson

पुणे: दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में मंगलवार रात राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के ख़िलाफ़ मैच में शतकीय पारी खेलने वाले बल्लेबाज़ संजू सैमसन का कहना है कि यह उनके जीवन के ख़ास दिनों में से था। इस मैच में दिल्ली ने पुणे को 97 रनों से हराकर आईपीएल में अपना खाता खोला। उसे अपने पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से हार का सामना करना पड़ा था, वहीं पुणे की यह लगातार दूसरी हार है।

पुणे के ख़िलाफ़ दिल्ली के लिए सैमसन ने 102 रन बनाए थे, जिसकी बदौलत टीम 205 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करने में सफल रही। सैमसन को मैन ऑफ द मैच चुना गया था। 

मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में सैमसन ने कहा, "मैं इस दिन के लिए बेहद खुश हूं। यह  में से एक है। भारत में हर क्रिकेट खिलाड़ी का सपना भारतीय टीम के लिए खेलने का होता है। इसलिए, अगर आपको यह मौका चाहिए, तो आपको कुछ खास करना पड़ेगा।"

दिल्ली के लिए इस आईपीएल सीजन में पहली जीत हासिल करने में अहम भूमिका निभाने वाले सैमसन ने कहा कि वह यह शतकीय पारी खेलकर खुश हैं, लेकिन अभी लंबा रास्ता तय करना बाकी है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल