राजकोट: IPL में कोलकता नाईट राइडर्स के सह-मालिक बॉलिवुड स्टार शाहरुख़ ख़ान अपने बेटे अबराम के साथ आज यहां राइज़िंग पुणे सुपरजाइंट्स के ख़िलाफ़ अपनी टीम की हैसला आफ़ज़ाई करते नज़र आए।
ख़ास बात ये रही कि हाल ही में रईस जैसी हिट फ़िल्म देने वाले शाहरुख़ ख़ान की बजाय लोगों और मीडिया कैमरे का केंद्र अबराम थे जो रैलिंग पर झुककर मज़े से कोल्ड ड्रिंक पी रहे थे। अबराम तीन साल के हैं।
Shahrukh khan, abram
दो साल पहले मुंबई में सुरक्षा कर्मियों के साथ झड़प के बाद वहां के स्टेडियम में शाहरुख़ ख़ान के प्रवेश पर बैन लगा दिया गया था।
आपको बता दें कि शाहरुख़ ख़ान की टीम दो बार IPL चैंपियन रह चुकी है। उसने 2012 में चेन्नई को और फिर 2014 में पंजाब को हराया था।
शुरु में टीम का प्रदर्शन अच्छा नही था लेकिन धीरे-धीरे वह रंग में आ गई।