1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2017: डेयर डेविल्स की पार्टी में पहुंची ज़हीर की मंगेतर सागरिका घाटगे

IPL 2017: डेयर डेविल्स की पार्टी में पहुंची ज़हीर की मंगेतर सागरिका घाटगे

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 09, 2017 01:39 pm IST,  Updated : May 09, 2017 01:39 pm IST

दिल्ली की टीम IPL में शुरु से यानी दस साल से खेल रही है और इसी का जश्न मनाने के लिए दिल्ली टीम के मालिकों ने पार्टी का एक आयोजन किया जिसमें टीम के खिलाड़ियों के अलावा कप्तान ज़हीर ख़ान की मंगेतर सागरिका घाटगे ने भी शिरकत की।

zaheer khan, sagrika- India TV Hindi
zaheer khan, sagrika

ILP 2017 में डेहली डेयडेविल्स प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है लेकिन पार्टियों का दौर जारी है। दिल्ली की टीम IPL में शुरु से यानी दस साल से खेल रही है और इसी का जश्न मनाने के लिए दिल्ली टीम के मालिकों ने पार्टी का एक आयोजन किया जिसमें टीम के खिलाड़ियों के अलावा कप्तान ज़हीर ख़ान की मंगेतर सागरिका घाटगे ने भी शिरकत की।

ग़ौरतलब है कि ज़हीर हरभजन सिंह और युवराज सिंह के बाद ऐसे भारतीय क्रिकेटर हैं जिनका दिल बॉलीवुड में जाकर अटका है। पिछले दिनों इन दोनों स्टार्स ने अपनी इंगेजमेंट की आधिकारिक घोषणा कर दी। ज़हीर ख़ान ने अपने ट्विटर हैंडल से एक तस्वीर भी पोस्ट की थी जिसमें उनकी होने वाली पत्नी सागरिका घाटगे इंगेजमेंट रिंग दिखा रही हैं। 

ज़हीर ख़ान और सागरिका घाटगे आईपीएल के बाद ही शादी की तारीख़ के बारे में कोई फ़ैसला करेंगे। सागरिका ने कहा है कि वह शादी की तारीख को लेकर कुछ नहीं सोच रही हैं। खबर के मुताबिक सागरिका ने कहा- वह शादी के बारे में आईपीएल खत्म होने के बाद ही विचार करेंगी। अभी ज़हीर को प्रैक्टिस की जरूरत है और एक बार लीग खत्म होने के बाद हम बैठ कर इसकी तारीख और रीति रिवाजों के बारे में बात करेंगे।

सागरिका फिल्म चक दे इंडिया में शाहरुख खान के साथ नज़र आईं थीं और इस रोल के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का स्क्रीन अवॉर्ड दिया गया था। सागरिका ने कुछ ही वक्त पहले अपनी रिलेशनशिप के बारे में एक इशारा तब दिया था जब उन्होंने कहा- चलिए मैं यह कहती हूं कि मैं इस वक्त बहुत खुशनुमा जगह पर हूं। मैंने कभी भी अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात नहीं की है। यहां तक कि मैंने मीडिया से भी कुछ भी नहीं बोला। ज्यादतीय जिंदगी की बातें डिसकशन के लिए नहीं होती हैं।

चक दे इंडिया के बाद सागरिका हाल ही में फिल्म इरादा में नजर आईं। अपर्णा सिंह निर्देशित और फाल्गुनी पटेल निर्मित यह फिल्म नसीरुद्दीन शाह, अरशद वारसी, दिव्या दत्ता और शरद केलकर जैसे सितारों से सजी थी। बड़े पर्दे के अलावा यदि छोटे पर्दे की बात करें तो सागरिका रिएलिटी टीवी शो खतरों के खिलाड़ी के 6वें सीजन में नजर आई थीं। सागरिका के परिवार की बात करें तो वह एक राजसी परिवार से हैं। उनके पिता कागल राजघराने से हैं। सीता राजे घाटगे उनकी दादी मा थीं, जो कि इंदोर के महाराज तुकोजीरावो होल्कर तृतीय की बेटी थीं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल