1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2019: आईपीएल खिताब के बाद अब वर्ल्ड कप जीतना चाहता है मुंबई इंडियंस का ये खिलाड़ी

IPL 2019: आईपीएल खिताब के बाद अब वर्ल्ड कप जीतना चाहता है मुंबई इंडियंस का ये खिलाड़ी

 Reported By: Bhasha
 Published : May 13, 2019 01:14 pm IST,  Updated : May 13, 2019 01:14 pm IST

आईपीएल 2019 का खिताब जीतने के बाद मुंबई इंडियंस ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या की नजरें अब विश्व कप जीतने पर लगी हैं। 

हार्दिक पांड्या- India TV Hindi
हार्दिक पांड्या Image Source : IPLT20.COM

हैदराबाद। मुंबई इंडियंस के साथ शानदार आईपीएल सत्र खिातब के साथ खत्म होने के बाद हरफनमौला हार्दिक पंड्या की नजरें अब विश्व कप पर है। मैदान से बाहर के विवादों को भुलाते हुए हार्दिक ने मुंबई के लिये 191 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 402 रन बनाये और 14 विकेट लेने के साथ-साथ 11 कैच लपके। उन्होंने फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स पर मिली एक रन से जीत के बाद कहा, ‘‘मैने इस सत्र में अच्छा खेला लेकिन अब आगे बढने का समय है। मैं विश्व कप खिताब भी जीतना चाहता हूं।’’

हार्दिक और उनके भाई क्रुणाल टीनएजर थे जब 2008 में आईपीएल शुरू हुआ। दो बार (2017) साथ में खिताब जीतना उनके लिये सपना सच होने जैसा था। हार्दिक ने कहा, ‘‘मेरे कमरे में मुंबई इंडियंस के पोस्टर लगे थे। उनके साथ खिताब जीतना शानदार अनुभव है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कई लोग कह रहे थे कि हम इस सत्र में चेन्नई से तीन बार जीत चुके हैं और चेन्नई चौथी बार जीतेगी लेकिन मैने क्रुणाल से कहा कि हम चौथा मैच भी जीतेंगे। आज मेरा वजन कुछ किलो कम हो गया। यह इतना तनावपूर्ण मैच था।’’ क्रुणाल ने कहा, ‘‘हार्दिक का प्रदर्शन अदभुत रहा है। मुझे किसी और से प्रेरणा लेने की जरूरत ही नहीं है। मेरे पास हार्दिक है।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल