1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2019: विवादित अंपायर लोंग से नाराज बीसीसीआई, लेकिन फाइनल से हटाने की संभावना नहीं

IPL 2019: विवादित अंपायर लोंग से नाराज बीसीसीआई, लेकिन फाइनल से हटाने की संभावना नहीं

 Reported By: Bhasha
 Published : May 07, 2019 01:00 pm IST,  Updated : May 07, 2019 01:00 pm IST

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान कोहली ने शनिवार को बेंगलुरू में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान नोबाल के एक विवादित फैसले को लेकर अंपायर से बहस की थी जिस पर वह भड़क गए थे। 

नाइजेल लोंग- India TV Hindi
अंपायर नाइजेल लोंग Image Source : PTI

नई दिल्ली। इंग्लैंड के अंपायर नाइजेल लोंग को विराट कोहली से बहस के बाद स्टेडियम के एक कमरे के दरवाजे को कथित रूप से नुकसान पहुंचाने के लिये बीसीसीआई का कोपभाजन बनना पड़ सकता है लेकिन भारतीय बोर्ड 12 मई को होने वाले आईपीएल फाइनल से उन्हें नहीं हटाएगा। 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान कोहली ने शनिवार को बेंगलुरू में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान नोबाल के एक विवादित फैसले को लेकर अंपायर से बहस की थी जिस पर वह भड़क गए थे। 

रिपोर्ट के अनुसार आईसीसी एलीट पेनल के अंपायर ने पारी के ब्रेक के दौरान अंपायरों के कमरे का दरवाजा जोर से पीटकर क्षतिग्रस्त कर दिया। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया कि लोंग को इस पर सफाई देनी पड़ सकती है लेकिन वह हैदराबाद में होने वाले आईपीएल फाइनल से नहीं हटेंगे। 

कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के सचिव आर सुधाकर राव ने कहा कि अंपायर ने नुकसान की भरपाई कर दी है । केएससीए अधिकारियों के कहने के बाद उन्होंने 5000 रूपये दिए और उसकी रसीद भी मांगी। लोंग 56 टेस्ट, 123 वनडे और 32 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अंपायरिंग कर चुके हैं और विश्व कप के अंपायरों में से एक होंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल