1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2019: भज्जी का कायल हुआ ये ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज, बोला 'बढती उम्र में और हो रहा है खतरनाक'

IPL 2019: भज्जी का कायल हुआ ये ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज, बोला 'बढती उम्र में और हो रहा है खतरनाक'

 Reported By: IANS
 Published : May 11, 2019 12:06 pm IST,  Updated : May 11, 2019 12:06 pm IST

टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में तीसरे नंबर पर काबिज हरभजन ने दिल्ली के शिखर धवन (18) और शेरफान रदरफोर्ड (10) का अहम विकेट लिया। 

हरभजन सिंह- India TV Hindi
हरभजन सिंह, चेन्नई सुपर किंग्स  Image Source : IPL.COM

विशाखापट्नम। आस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली का मानना है कि हरभजन सिंह (भज्जी) अपनी बढ़ती उम्र के बावजूद बहुत आत्मविश्वास के साथ गेंदबाजी कर रहे हैं।हरभजन 38 वर्ष की उम्र में भी दमदार गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने इंडियन प्रीयिमर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में भी दमदार गेंदबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को रिकॉर्ड आठवें फाइनल में पहुंचाया। 

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शुक्रवार रात क्वालीफायर-2 में हरभजन ने बेहतरीन गेंदबाजी की और 31 रन देकर दो विकेट चटकाए। दिल्ली की टीम पहली पारी में नौ विकेट के नुकसान पर 147 रन ही बना पाई थी। 

स्टार स्पोर्ट्स के डगआउट एक्सपर्ट ली ने कहा, "वह जानते है किस बल्लेबाज को कैसे गेंदबाजी करनी है। उनकी गेंदबाजी शानदार रही, मुझे उनकी गेंदबाजी बहुत पसंद आई है। यह दर्शाता है कि उनका गेंद पर बहुत अच्छा नियंत्रण है। वह आत्मविश्वास के साथ गेंदबाजी कर रहे हैं।"

टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में तीसरे नंबर पर काबिज हरभजन ने दिल्ली के शिखर धवन (18) और शेरफान रदरफोर्ड (10) का अहम विकेट लिया। 

किंग्स इलेवन पंजाब के कोच माइक हेसन ने कहा, "दाएं और बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ उनकी गेंदबाजी दर्शाती है कि वह कितने अच्छे गेंदबाज हैं। वह दोनों हाथों के बल्लेबाजों को पगबाधा आउट कर सकते हैं।" हेसन भी स्टार स्पोर्ट्स के डगआउट में एक्सपर्ट की भूमिका निभाते हैं।  

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल