1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2019: दिल्ली के लिए आई बुरी खबर, IPL से बाहर हुआ इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला खिलाड़ी

IPL 2019: दिल्ली के लिए आई बुरी खबर, IPL से बाहर हुआ इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला खिलाड़ी

 Reported By: IANS
 Published : May 03, 2019 12:35 pm IST,  Updated : May 03, 2019 12:35 pm IST

दिल्ली कैपिटल्स को प्लेऑफ में पहुंचाने वाले तेज गेंदबाज कगीसो रबाडा आईपीएल के 12वें सीजन से बाहर हो गए हैं।

कगिसो रबाडा, आईपीएल 2019- India TV Hindi
कगिसो रबाडा, आईपीएल 2019 Image Source : IPLT20.COM

नई दिल्ली| साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज कगीसो रबाडा आईपीएल के 12वें सीजन से बाहर हो गए हैं। रबाडा की फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने इसकी पुष्टि कर दी है। पर्पल कैप धारक रबाडा पीठ में दर्द की शिकायत के कारण चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी नहीं खेल सके थे। रबाडा जल्द ही स्वदेश लौटेंगे। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने रबाडा को विश्व कप से पहले आराम की सलाह दी है।

रबाडा ने दिल्ली के लिए इस सीजन में 12 मैचों में कुल 25 विकेट लिए हैं और इस सीजन के सबसे सफल गेंदबाज हैं। उनकी इस सफलता के कारण दिल्ली की टीम काफी आराम से प्लेऑफ में पहुंच गई है। दिल्ली की टीम छह साल के बाद प्लेऑफ में पहुंची है।

23 साल के रबाडा ने कहा, "टूर्नामेंट के इस स्टेज पर दिल्ली का साथ छोड़ना मेरे लिए काफी दुखदाई है लेकिन चूंकी अब विश्व कप सिर्फ एक महीने दूर रह गया है, लिहाजा सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया कि मुझे आईपीएल बीच में ही छोड़कर स्वदेश लौटना होगा। मेरे लिए यह सीजन मैदान के अंदर और मैदान के बाहर शानदार रहा है। मुझे आशा है कि मेरी टीम इस साल यह खिताब जीतेगी।"

दिल्ली की टीम को अपना अंतिम लीग मैच 4 मई को फिरोजशाह कोटला मैदान पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलना है। पाइंट्स टेबल में दिल्ली 16 अंको के साथ तीसरे पायदान पर है जबकि चेन्नई पहले और मुंबई दूसरे स्थान पर काबिज है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल