1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कीरोन पोलार्ड ने पढ़े हार्दिक पांड्या की तारीफ में कसीदे, कहा- छोटा है लेकिन लंबे शाट लगाता है

कीरोन पोलार्ड ने पढ़े हार्दिक पांड्या की तारीफ में कसीदे, कहा- छोटा है लेकिन लंबे शाट लगाता है

 Reported By: Bhasha
 Published : May 01, 2019 09:36 pm IST,  Updated : May 01, 2019 09:36 pm IST

पंड्या ने अभी तक 12 मैचों में 355 रन बनाये हैं जिसमें 27 छक्के और 25 चौके शामिल है। 

कीरोन पोलार्ड ने पढ़े हार्दिक पांड्या की तारीफ में कसीदे, कहा- छोटा है लेकिन लंबे शाट लगाता है- India TV Hindi
कीरोन पोलार्ड ने पढ़े हार्दिक पांड्या की तारीफ में कसीदे, कहा- छोटा है लेकिन लंबे शाट लगाता है Image Source : AP

मुंबई। कीरोन पोलार्ड खुद करारे शाट लगाने पर भरोसा रखते हैं और उन्होंने बुधवार को मुंबई इंडियंस के अपने साथी हार्दिक पंड्या के छक्के जड़ने की कला की तारीफ करते हुए कहा कि इस आलराउंडर में काफी प्रतिभा है। पोलार्ड ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई इंडियंस के आईपीएल मैच की पूर्व संध्या पर पंड्या के बारे में कहा, ‘‘वह छरहरे बदन का है लेकिन लंबे शाट लगाता है। अगर वह अच्छी तरह अभ्यास करना जारी रखता है और क्रिकेटर के तौर पर खुद में सुधार करता है तो आप उसे मुंबई इंडियंस के लिये ही नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट के लिये भी अच्छा खेलता हुआ देखोगे।’’ 

पंड्या ने अभी तक 12 मैचों में 355 रन बनाये हैं जिसमें 27 छक्के और 25 चौके शामिल है। उन्होंने ज्यादातर रन पारी के अंतिम क्षणों में बनाये हैं और अंतिम बार उन्होंने ईडन गार्डंस में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 34 गेंद में 91 रन की आक्रामक पारी खेली। 

उन्होंने कहा, ‘‘वह कुछ अलग अभ्यास नहीं कर रहा। यह अपनी काबिलियत पर भरोसा रखने की बात है। निश्चित रूप से वह जिस तरह की स्थिति में होता है तो वहां हिट करने के अलावा कोई विकल्प नहीं होता और उसने अपना पावर-गेम भी दिखाया है, इसलिये यह उसके लिये अच्छा है। मुंबई इंडियंस के लिये कुछ मैचों में उसने बड़े शाट से मैच का अंत किया।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल