1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2019: श्रेयस अय्यर ने हैदराबाद खिलाफ अंतिम दो ओवरों को बताया 'नरक के समान'

IPL 2019: श्रेयस अय्यर ने हैदराबाद खिलाफ अंतिम दो ओवरों को बताया 'नरक के समान'

 Reported By: IANS
 Published : May 09, 2019 01:44 pm IST,  Updated : May 09, 2019 01:44 pm IST

दिल्ली कैपिटल्स टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर का कहना है कि हैदराबाद के साथ हुए मैच के अंतिम दो ओवर किसी नरक से कम नहीं थे।

श्रेयस अय्यर, दिल्ली...- India TV Hindi
श्रेयस अय्यर, दिल्ली कैपिटल्स Image Source : IPLT20.COM

विशाखापट्टनम| सनराइजर्स हैदराबाद को एक रोमांचक मुकाबले में हराकर आईपीएल के 12वें सीजन के एलिमिनेटर-2 के लिए क्वॉलीफाई कर चुकी दिल्ली कैपिटल्स टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर का कहना है कि हैदराबाद के साथ बुधवार को यहां हुए मैच के अंतिम दो ओवर किसी नरक से कम नहीं थे।

दिल्ली की टीम 163 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आगे का सफर तय कर चुकी है। अंतिम दो ओवरों में उसे 12 रनों की जरूरत थी और मैदान पर हुए तमाम नाटक के बीच वह एक गेंद शेष रहते जीत हासिल करने में सफल रही।

अय्यर ने मैच के बाद कहा, "मैं अपनी भावननाओं को बयां नहीं कर सकता। मैं अपने साथियों के साथ बैठा था और हालात की गम्भीरता का आलम यह था कि मुझे लग रहा था कि मैं सालों से उनके साथ बैठा हूं। मेरा यकीन कीजिए, मैच के अंतिम दो ओवर किसी नरक से कम नहीं थे।"

अय्यर ने कहा कि वह अपनी युवा टीम के चेहरे पर खुशी देखकर गदगद हैं। बकौल अय्यर, "सभी खुश हैं। मैं इनके चेहरे पर की खुशी को महसूस कर सकता हूं। सब अपनी खुशी को बयां कर रहे हैं। यह जीत हमारे लिए वाकई खास है और हम चेन्नई के खिलाफ भी जीत की उम्मीद कर रहे हैं।"

दिल्ली और चेन्नई के बीच होने वाले मुकाबले में जिसकी जीत होगी, वह 12 मई को हैदराबाद में होने वाले फाइनल मैच में मुम्बई से भिड़ेगा। मुम्बई ने पहले क्वॉलीफायर में चेन्नई को हराते हुए पांचवीं बार फाइनल में जगह बनाई है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल