1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2019: असली हिटमैन से मिलाए हिंदुस्तान को... रैप पर जीत के बाद रोहित शर्मा ने युवराज सिंह को दिखाया मुम्बईया टशन, देखे Video

IPL 2019: असली हिटमैन से मिलाए हिंदुस्तान को... रैप पर जीत के बाद रोहित शर्मा ने युवराज सिंह को दिखाया मुम्बईया टशन, देखे Video

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 13, 2019 01:52 pm IST,  Updated : May 13, 2019 01:52 pm IST

वीडियो में रोहित शर्मा गली बॉय के रैप को गाते नजर आ रहे हैं और टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रहे युवराज सिंह के साथ डांस करते हुए उन्हें मुम्बईया टशन दिखा रहे हैं।

 मुंबई इंडियंस - India TV Hindi
रोहित शर्मा और युवराज सिंह, मुंबई इंडियंस  Image Source : IPLT20.COM

चौथी बार दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग आईपीएल का ख़िताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस के सितारे सांतवे आसमां पर है। चेन्नई को सीजन में चौथी बार हराने के बाद कप्तान रोहित शर्मा समेत सभी खिलाड़ी इस समय पार्टी के मूड में हैं। इसी बीच मुंबई इंडियंस के कल खिताबी जीत के बाद जश्न का एक  विडियो वायरल हो रहा है। जिसमें मुंबई इंडियंस के कप्तान हिटमैन रोहित शर्मा गली बॉय के रैप को गाते नजर आ रहे हैं और वो अपनी टशन भारत के हमेशा से स्टार रहे बल्लेबाज युवराज सिंह को दिखा रहे हैं। 

गौरतलब है की इस सीजन युवराज सिंह को मुंबई इंडियंस ने खरीदा था। शुरू में कुछ मैच खिलाने के बाद युवराज को टीम मैनजेमेंट ने बेंच पर बिठा दिया था। जिसके बाद से युवी मुंबई के लिए एक भी मैच नहीं खेल पाए। ऐसे में कल रात चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एक रन से रोमांचक जीत हासिल करने के बाद मुंबई इंडियंस की पार्टी तो बनती थी। मैच खत्म होने के बाद सभी खिलाड़ी क्लब गए जहां पर चौथी बार अपनी कप्तानी में आईपीएल ख़िताब हासिल करने वाले हिटमैन रोहित शर्मा का रैपर अवतार देखने को मिला। जिसका विडियो अब तेज़ी से वायरल हो रहा है। 

मुम्बई इंडियंस के आधिकारिक ट्वीटर पर जारी किए गए इस वीडियो में रोहित शर्मा गली बॉय के रैप को गाते नजर आ रहे हैं और टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रहे युवराज सिंह के साथ डांस करते हुए उन्हें मुम्बईया टशन दिखा रहे हैं। वीडियो में गली बॉय का रैप बज रहा है। इसका टाइटल दिया गया है, "असली हिटमैन से मिलाए हिंदुस्तान को"

इस वीडियो में शायद रोहित शर्मा टीम के बाकी खिलाड़ियों को छोड़कर अपने सबसे अच्छे दोस्त युवराज सिंह को इसलिए मुम्बईया टशन दिखा रहे हैं। क्योंकि जब रोहित शर्मा अपने जीवन में पहली बार युवराज से मिले थे तो युवी ने उन्हें आखों ही आखों में अपना टशन दिखाया था। जिसका खुलासा रोहित ने हाल ही में किया था। जबकि युवी ने ऐसी कोई भी बात से इनकार कर दिया था। खैर, खिचड़ी में जो भी पका हो मगर अब युवी और रोहित काफी अच्छे दोस्त हैं। आईपीएल का ख़िताब जीतने के बाद दोनों ने रैप पर जमकर धमाल मचाया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल