1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2019: प्लेऑफ की जंग में एक बार फिर राजस्थान रॉयल्स की कमान संभालेंगे अजिंक्य रहाणे

IPL 2019: प्लेऑफ की जंग में एक बार फिर राजस्थान रॉयल्स की कमान संभालेंगे अजिंक्य रहाणे

 Reported By: IANS
 Published : May 03, 2019 07:57 pm IST,  Updated : May 03, 2019 07:57 pm IST

रहाणे लीग की शुरुआत में भी टीम के कप्तान थे लेकिन टीम के खराब प्रदर्शन को चलते टीम प्रबंधन ने स्मिथ को जिम्मेदारी सौंपी थी।

अजिंक्य रहाणे- India TV Hindi
अजिंक्य रहाणे, राजस्थान रॉयल्स  Image Source : IPLT20.COM

नई दिल्ली। स्टीवन स्मिथ के आस्ट्रेलिया लौटने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में अजिंक्य रहाणे एक बार फिर राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी संभालेंगे। फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। 

राजस्थान को अपने अगले मैच में शनिवार को फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में मेजबान दिल्ली कैपिटल्स का सामना करना है। रहाणे लीग की शुरुआत में भी टीम के कप्तान थे लेकिन टीम के खराब प्रदर्शन को चलते टीम प्रबंधन ने स्मिथ को जिम्मेदारी सौंपी थी। स्मिथ विश्व कप से पहले राष्ट्रीय टीम के अभ्यास शिविर का हिस्सा बनने के लिए स्वदेश लौट चुके हैं।

राजस्थान रॉयल्स के हेड ऑफ क्रिकेट जुबिन बरूचा ने कहा, "जिंग्स (रहाणे) हमेशा से टीम के मार्गदर्शक रहे हैं। हमने रहाणे से कप्तानी संभालने की अपील की थी जिसे उन्होंने मंजूर कर लिया। वह एक सच्चे टीम मैन हैं। हम भाग्यशाली हैं कि हमारे पास रहाणे जैसा खिलाड़ी है।"

उन्होंने कहा, "वह हमेशा से हमारी लीडरशीप का हिस्सा रहे हैं और कई अहम फैसलों में योगदान निभाते रहे हैं। हमें उन पर पूरा विश्वास है कि वह हमें कल (शनिवार) को जीत दिलाएंगे।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल