1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2019: राजस्थान रॉयल्स के संजू सैमसन ने भरी हुंकार, 'अब टीम इंडिया में जगह बनाना है'

IPL 2019: राजस्थान रॉयल्स के संजू सैमसन ने भरी हुंकार, 'अब टीम इंडिया में जगह बनाना है'

 Reported By: Bhasha
 Published : May 03, 2019 08:23 pm IST,  Updated : May 03, 2019 08:23 pm IST

केरल के इस खिलाड़ी को शुरू से ही प्रतिभावान माना जाता है लेकिन उन्होंने 2015 में जिम्बाब्वे से खिलाफ अब तक सिर्फ एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला है। 

संजू सैमसन- India TV Hindi
संजू सैमसन, राजस्थान रॉयल्स  Image Source : IPLT20.COM

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय टीम में स्थान नहीं मिलने से उन्हें निराशा नहीं है और वह अपनी जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। 

केरल के इस खिलाड़ी को शुरू से ही प्रतिभावान माना जाता है लेकिन उन्होंने 2015 में जिम्बाब्वे से खिलाफ अब तक सिर्फ एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला है। आईपीएल के मौजूदा सत्र में सैमसन ने 11 मैचों में एक शतक और एक अर्धशतक की मदद से 337 रन बनाये है। 

यह बात वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा की समझ से भी परे है कि इस खिलाड़ी को भारत के विश्व कप के संभावितों में जगह क्यों नहीं मिली। 

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शनिवार को होने वाले मैच की पूर्व संध्या पर सैमसन ने कहा,‘‘यह सुन कर काफी अच्छा लगता है कि लारा जैसे दिग्गज आपके बारे में ऐसी बाते करते है। इससे आपका मनोबल बढ़ता है। जिस तरह से मैं खेल रहा हूं उससे मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है और मैं खुश हूं। लेकिन मैं बेसब्री से भारत के लिए मौका मिलने का इंतजार कर रहा हूं।’’ 

दाएं हाथ के इस ताबड़तोड़ बल्लेबाज ने कहा, ‘‘इसमें निराश होने की कोई बात नहीं है। आप इसे प्रेरणा ले सकते है और अधिक मेहनत कर सकते है। भारतीय टीम में जगह बनाना आसान नहीं। आपको कड़ी मेहनत करनी होगी और जगह बनाना होगा।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल