1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2019: रोहित ने सूर्यकुमार की तारीफ में पढ़े कसीदे, कहा- स्पिन के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक

IPL 2019: रोहित ने सूर्यकुमार की तारीफ में पढ़े कसीदे, कहा- स्पिन के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक

 Reported By: Bhasha
 Published : May 08, 2019 01:10 pm IST,  Updated : May 08, 2019 01:10 pm IST

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने प्रतिभाशाली बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की तारीफ करते हुए उन्हें स्पिन के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक बताया। 

रोहित शर्मा, मुंबई...- India TV Hindi
रोहित शर्मा, मुंबई इंडियंस Image Source : IPLT20.COM

चेन्नई। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने प्रतिभाशाली बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की तारीफ करते हुए उन्हें स्पिन के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक बताया। सूर्यकुमार ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल के पहले क्वालीफायर में 54 गेंद में नाबाद 71 रन बनाये।

रोहित ने मैच के बाद कहा, ‘‘सूर्यकुमार स्पिन के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से है। हमें पता है कि चेन्नई के पास बेहतरीन स्पिन आक्रमण है और सूर्यकुमार स्पिन को बखूबी खेलता है। मैने उसे करीब से खेलते देखा है। विकेट के पीछे वह जो शाट खेलते हैं, वे आसान नहीं होते। हमें पता था कि वह ऐसी पारी जरूर खेलेगा।’’मैन आफ द मैच सूर्यकुमार ने कहा कि पिच को देखने के बाद उन्होंने अपने शाट तय किये। 

उन्होंने कहा, ‘‘पहली पारी के बाद मैने देखा कि क्या हुआ। खिलाड़ी हवा में ज्यादा शाट नहीं खेल पा रहे थे। मैने एक दो रन लेने शुरू किये। पहली पारी के बाद हमने बात की कि शीर्षक्रम में से किसी को अंत तक खेलना होगा क्योंकि यह आसान नहीं होगा।’’

मुंबई के तीन स्पिनरों (जयंत यादव, कृणाल पंड्या और राहुल चहर) ने 11 ओवरों में 60 रन देकर चार विकेट लिये। रोहित ने कहा, ‘‘चेन्नई को कम स्कोर पर रोकना जरूरी था क्योंकि उनके बेहतरीन स्पिनरों के खिलाफ रन बनाना आसान नहीं होता।’’

 
मुंबई ने चेपाक की पिच पर हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया है और रोहित ने इसका श्रेय हालात को बखूबी समझने को दिया। उन्होंने कहा, ‘‘ मारे पास संतुलित टीम है और हर हालात में खेलने में माहिर खिलाड़ी हैं। बल्लेबाजों को भी भरोसा है कि उन्हें क्या करना है। यही वजह है कि हम चेन्नई में कामयाब रहे क्योंकि हालात को समझकर खेले।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल