1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2020 : मोहित शर्मा ने बताया इन खिलाड़ियों के दमपर सीजन-13 में धमाल मचाएगी दिल्ली कैपिटल्स

IPL 2020 : मोहित शर्मा ने बताया इन खिलाड़ियों के दमपर सीजन-13 में धमाल मचाएगी दिल्ली कैपिटल्स

 Edited By: Bhasha
 Published : Feb 27, 2020 06:37 pm IST,  Updated : Feb 27, 2020 06:37 pm IST

मध्यम गति के गेंदबाज मोहित शर्मा का मानना है कि आईपीएल सीजन-13 में अपने घरेलू क्रिकेटरों के दमपर दिल्ली कैपिटल्स की टीम बेहतरीन प्रदर्शन करेगी।

Delhi Capitals,Indian Premier League,Indian Premier League 2020,IPL,IPL 2020,Mohit Sharma- India TV Hindi
Mohit sharma Image Source : TWITTER/LIONSDENKXIP

दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हुए नये खिलाड़ी मोहित शर्मा का मानना है कि टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का सही संयोजन शामिल है जो 29 मार्च से शुरू होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी चरण में अहम भूमिका अदा करेगा। 

दिल्ली फ्रेंचाइजी में श्रेयस अय्यर, रविचंद्रन अश्विन, शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, इशांत शर्मा और अमित मिश्रा शामिल हैं। 

मध्यम गति के गेंदबाज मोहित ने कहा, ‘‘आईपीएल में जीत में आपके घरेलू खिलाड़ियों का प्रदर्शन सबसे ज्यादा मायने रखता है। मुझे लगता है कि दिल्ली कैपिटल्स में इस सत्र में भारतीय क्रिकेटरों का मजबूत जत्था मौजूद है। हमारी टीम में युवा और अनुभव का सही संयोजन है। ’’ 

दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले साल दिसंबर में हुई नीलामी में मोहित को 50 लाख रूपये के आधार मूल्य में खरीदा था। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल