1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2021 : 3.20 करोड़ रुपए की रकम देकर न्यूजीलैंड के इस घातक गेंदबाज को मुंबई ने किया शामिल

IPL 2021 : 3.20 करोड़ रुपए की रकम देकर न्यूजीलैंड के इस घातक गेंदबाज को मुंबई ने किया शामिल

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 18, 2021 04:55 pm IST,  Updated : Feb 18, 2021 04:55 pm IST

मुंबई इंडियंस ने उनके बेस प्राइस के साथ ही उनकी बोली लगाई। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स भी 85 लाख रुपये तक पहुंच गया। लेकिन फिर मुंबई एक करोड़ रुपये से आगे बढ़ गया।

Adam Milne- India TV Hindi
Adam Milne Image Source : GETTYQ

चेन्नई| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 सीजन के लिए गुरुवार को चेन्नई में जारी खिलाड़ियों की नीलामी में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज एडम मिल्ने को मौजूदा चैम्पियन मुंबई इंडियंस ने 3.20 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खरीद लिया। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज एडम मिल्ने का बेस प्राइस 50 लाख रुपये था। मुंबई इंडियंस ने उनके बेस प्राइस के साथ ही उनकी बोली लगाई। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स भी 85 लाख रुपये तक पहुंच गया। लेकिन फिर मुंबई एक करोड़ रुपये से आगे बढ़ गया।

इसके बाद मुंबई और राजस्थान में मिल्ने को खरीदने के लिए कड़ा मुकाबला होने लगा। राजस्थान 2.20 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था। इसके बाद मुंबई 20 लाख और आगे बढ़ा। इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद तीन करोड़ रुपये की बोली के साथ बीच में कूद पड़ा।

लेकिन फिर मुंबई ने 20 लाख रुपये और बढ़ा दिए। मुंबई ने इसके बाद 3.20 करोड़ रुपये की बोली लगाकर मिल्ने को खरीद लिया।

उनसे पहले, आस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी अनसोल्ड रहे। उनका बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपये था। उनके अलावा इंग्लैंड के विकेटीपर बल्लेबाज सै बिलिंग्स भी दो करोड़ रुपसे बेस प्राइस होने के बावजूद अनसोल्ड रहे।

वहीं, श्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबज कुसल परेरा भी 50 लाख रुपये के बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल