1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL Auction 2021 : सबसे महंगे खिलाड़ी बने क्रिस मॉरिस, अर्जुन तेंदुलकर और पुजारा को भी मिला खरीदार

IPL Auction 2021 : सबसे महंगे खिलाड़ी बने क्रिस मॉरिस, अर्जुन तेंदुलकर और पुजारा को भी मिला खरीदार

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 18, 2021 09:05 pm IST,  Updated : Feb 18, 2021 09:06 pm IST

क्रिस मॉरिस को जहां राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपए की मोटी रकम में खरीदा। मॉरिस इसी के साथ आईपीएल के इतिहास में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।

IPL 2021 Auction Chris Morris Arjun Tendulkar Cheteshwar Pujara- India TV Hindi
IPL 2021 Auction Chris Morris Arjun Tendulkar Cheteshwar Pujara Image Source : IPLT20.COM/GETTY IMAGES/BCCI

अर्जुन तेंदुलकर की बोली के साथ आईपीएल 2021 की नीलामी समाप्त हो गई है। सचिन तेंदुलकर के बेट को मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपए के बेस प्राइज में अपनी टीम में शामिल किया है। इस नीलामी के आकर्षण का केंद्र क्रिस मॉरिस, ग्लेन मैक्सवेल, काइल जैमिंसन और झाय रिचर्डसन जैसे खिलाड़ी रहे। क्रिस मॉरिस को जहां राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपए की मोटी रकम में खरीदा। मॉरिस इसी के साथ आईपीएल के इतिहास में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस के नाम था जिन्हें पिछले सीजन में केकेआर ने 15.50 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था। वहीं मैक्सवेल पर केकेआर, चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स के साथ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के बीच बिड वॉर हुआ। मैक्सवेल को अंत में आरसीबी ने 14.25 करोड़ रुपए की मोटी रकम में अपनी टीम में शामिल किया।

इनके अलावा न्यूजीलैंड के काइल जैमिंसन को भी आरसीबी की टीम ने 15 करोड़ रुपए की मोटी बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया है। इस हरफनमौला खिलाड़ी के लिए दिल्ली और आरसीबी के बीच बिड वॉर शुरू हुई थी, दिल्ली ने जैसे ही अपना हाथ पीछे खींचा तो आरसीबी ने राहत की सांस ली होगी, लेकिन तभी किंग्स इलेवन पंजाब ने मैदान में कदम रखा। लेकिन आरसीबी जैमिंसन को खरीदने का मन बना चुकी थी और उन्होंने पंजाब को मात देते हुए इस खिलाड़ी को खरीदा। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन को 14 करोड़ रुपए में खरीदकर पंजाब की टीम खुश हुई।

बात भारतीय खिलाड़ियों की करें तो कृष्णप्पा गौतम पर 9.25 करोड़ की मोटी बोली लगाकर महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने उनको अपनी टीम में शामिल किया, वहीं युवा खिलाड़ी शाहरुख खान पर भी कई टीमों ने दाव लगाया। शुरुआत में इस युवा खिलाड़ी को खरीदने के लिए दिल्ली और आरसीबी ने रुचि दिखाई थी, लेकिन अंत मे पंजाब किंग्स ने 5.25 करोड़ रुपए की बोली लगाकर उन्हें अपनी टीम में शामिल किया।

इस नीलामी में हरभजन सिंह, केदार जाधवन, चेतेश्वर पुजारा, डेनियल क्रिश्चियन और करुण नायर जैसे खिलाड़ियों को भी खरीददार मिले। पुजारा ने आईपीएल का आखिरी सीजन 2014 में खेला था, उसके बाद किसी भी टीम ने उन्हें खरीदने में रुचि नहीं दिखाई थी, लेकिन इस बार चेन्नई सुपर किंग्स ने 50 लाख रुपए में उन्हें अपनी टीम में शामिल किया है, वहीं हरभजन सिंह को केकेआर और केदार जाधव को सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी टीम में शामिल किया है।

आइए एक नजर डालते हैं किस टीम ने किन खिलाड़ियों को खरीदा

पंजाब किंग्स

डेविड मालन (1.5 Cr), झाय रिचर्डसन (14 Cr), शाहरुख खान (5.25 Cr), रिले मेरेडिथ (8 Cr), मोइसेस हेनरिक्स (4.20 Cr), जलज सक्सेना (30 L), उत्कर्ष सिंह (20 L), फैबियन एलन (75 L), सौरभ कुमार (20 L)

राजस्थान रॉयल्स

शिवम दूबे (4.40 Cr), क्रिस मॉरिस (16.25 Cr), मुस्तफिजुर रहमान (1 Cr), चेतन सकारिया (1.20 Cr), केसी करियप्पा (20 L), लियाम लिविंगस्टोन (75 L), कुलदीप यादव (20 L), आकाश सिंह (20 L)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

ग्लेन मैक्सवेल (14.25 Cr), काइल जैमीसन (15 Cr), डैनियल क्रिश्चियन (4.80 cr), सुयश प्रभुदेसाई (20 L), केएस भारत (20 L), सचिन बेबी (20 L), रजत पाटीदार (20 L), मोहम्मद अजहरुद्दीन (20 L)

चेन्नई सुपर किंग्स

मोइन अली (7 Cr), के गौतम (9.25 Cr), चेतेश्वर पुजारा (50 L), एम हरिशंकर रेड्डी (20 L), के भगत वर्मा (20 L), सी हरि निशांत (20 L)

मुंबई इंडियंस

एडम मिल्ने (INR 3.20 Cr), नाथन कूल्टर-नाइल (INR 5 Cr), पीयूष चावला (2.40 Cr), जेम्स नीशम (50 L), युधिवीर चरक (20 L), मार्को जानसेन (20 L), अर्जुन तेंदुलकर (20 L)

दिल्ली कैपिटल्स

स्टीव स्मिथ (2.20 Cr), उमेश यादव (1 Cr), रिपल पटेल (20 L), विष्णु विनोद (20 L), लुकमान मेरीवाला (20 L), एम सिद्दार्थ (20 L), टॉम कुरेन (5.25 Cr), सैम बिलिंग्स (2 Cr)

सनराइजर्स हैदराबाद

जगदीश सुचित (30 L), केदार जाधव (2 Cr), मुजीब-उर-रहमान (1.50 Cr)

कोलकाता नाइट राइडर्स

शाकिब अल हसन (3.20 Cr), शेल्डन जैक्सन (20 L), वैभव अरोरा (20 L), करुण नायर (50 L), हरभजन सिंह (2 Cr), बेन कटिंग (75 L), वेंकटेश अय्यर (20 L), पवन नेगी (50 L)

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल