1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2021 : इयोन मोर्गन और दिनेश कार्तिक समेत केकेआर ने रिटेन किए ये खिलाड़ी

IPL 2021 : इयोन मोर्गन और दिनेश कार्तिक समेत केकेआर ने रिटेन किए ये खिलाड़ी

 Reported By: IANS
 Published : Jan 20, 2021 07:14 pm IST,  Updated : Jan 20, 2021 10:29 pm IST

टीम ने कुल 17 खिलाड़ियों का नाम शामिल है जिसमें इयोन मोर्गन और दिनेश कार्तिक के साथ आंद्रे रसेल, पैट कमिंस, शुभमन गिल और सुनील नरेन जैसे धाकड़ खिलाड़ी शामिल हैं।

IPL 2021: KKR retained these players including Eoin Morgan and Dinesh Karthik- India TV Hindi
IPL 2021: KKR retained these players including Eoin Morgan and Dinesh Karthik Image Source : IPLT20.COM

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दो बार चैम्पियन रह चुकी कोलकाता नाइट राइडर्स ने चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव और दिनेश कार्तिक को 2021 सीजन के लिए होने वाली नीलामी से पहले रिटेन कर लिया है। कुलदीप ने 2020 के सीजन में सिर्फ पांच मैच खेले थे। कुलदीप भारत के हाल ही में संपन्न हुए ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान केवल एक ही वनडे मैच खेल पाए थे और फ्रंटलाइन स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा चोटिल होने के बाद भी उन्हें टेस्ट टीम में मौका नहीं मिला था।

कार्तिक को लेकर यह सवाल उठने लगे थे कि क्या इस सीजन में उन्हें रिटेन किया जाएगा या नहीं क्योंकि 2020 के सीजन के दौरान उनकी जगह इयोन मोर्गन को टीम का कप्तान बनाया गया था।

मॉर्गन की इंग्लैंड टीम के साथी टॉम बैंटन उन छह खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्हें दो बार के आईपीएल चैंपियन ने रिलीज कर दिया है।

रिटेन किए गए खिलाड़ी : इयोन मोर्गन, आंद्रे रसेल, दिनेश कार्तिक, कमलेश नागरकोटी, कुलदीप यादव, लॉकी फग्र्यूसन, नीतीश राणा, प्रिसिद्ध कृष्णा, रिंकू सिंह, संदीप वारियर, शिवम मावी, शुभमन गिल, सुनील नरेन, पैट कमिंस, राहुल त्रिपाठी, वरुण चक्रवर्ती अली , टिम सेफर्ट।

रिलीज किए गए खिलाड़ी : टॉम बैंटन, क्रिस ग्रीन, सिद्धेश लाड, निखिल नाइक, एम सिद्धार्थ, हैरी गुर्ने।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल