नई दिल्ली: मलेरिया, हैजा और पोलियो जैसे संक्रामक रोगों के लिए दी जा रही दवाओं में हाल ही में सुधार किया गया, लेकिन अब कई नए रोगों ने दस्तक देकर नई मुसीबत खड़ी कर दी है। भागदौड़ वाली दिनचर्या और बेतरतीब खानपान के कारण हृदय रोग, कैंसर और मधुमेह जैसी बीमारियों ने हमें परेशान करना शुरू कर दिया है। समय से पहले पहचान न हो पाने के कारण 30-69 साल के बीच के करीब 14,200,000 लोग मौत के आगोश में चले जाते हैं। आज हम अपनी खबर में आम जीवन शैली में होने वाले बदलावों के कारण पैदा होने वाली बीमारियों के बारें में बताएगें।
ये है जीवन शैली में होने वाले बदलावों के कारण पैदा होने वाली बीमारियां