1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 8: कोहली-डिविलियर्स ने रचा T-20 में साझेदारी का विश्व कीर्तिमान

IPL 8: कोहली-डिविलियर्स ने रचा T-20 में साझेदारी का विश्व कीर्तिमान

 Written By: IANS
 Published : May 10, 2015 09:00 pm IST,  Updated : May 10, 2015 09:03 pm IST

मुंबई: वानखेड़े स्टेडियम में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आठवें संस्करण के 46वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के विस्फोटक बल्लेबाज अब्राहम डिविलियर्स (नाबाद 133) ने कप्तान विराट कोहली (नाबाद 82) के साथ टी-20

कोहली-डिविलियर्स ने...- India TV Hindi
कोहली-डिविलियर्स ने बनाया T-20 में विश्व रिकॉर्ड

मुंबई: वानखेड़े स्टेडियम में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आठवें संस्करण के 46वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के विस्फोटक बल्लेबाज अब्राहम डिविलियर्स (नाबाद 133) ने कप्तान विराट कोहली (नाबाद 82) के साथ टी-20 क्रिकेट में सबसे बड़ी साझेदारी का विश्व कीर्तिमान रच दिया। डिविलियर्स ने IPL 8 का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने के अलावा कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 215 रनों की नाबाद साझेदारी निभाई।

टी-20 क्रिकेट में यह किसी भी विकेट के लिए और रनों के लिहाज से भी सबसे बड़ी साझेदारी है।

इससे पहले टी-20 क्रिकेट में सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड आईपीएल के ही चौथे संस्करण में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए एडम गिलक्रिस्ट और शॉन मार्श की जोड़ी ने 206 रनों की साझेदारी कर कायम किया था।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ कप्तान विराट कोहली की टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनने के फैसलो को सही ठहराते हुए डिविलियर्स ने 59 गेंदों में 133 रनों की तूफानी पारी खेली और अंत तक नाबाद रहे।

IPL के इतिहास में यह तीसरा सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है। एक पारी में सबसे अधिक रन बनाने का कीर्तिमान गेल के नाम है। गेल ने 28 अप्रैल, 2013 को पुणे वॉरियर्स के खिलाफ नाबाद 175 रनों की पारी खेल यह कीर्तिमान बनाया था।

मैक्लम इस क्रम में दूसरे स्थान पर हैं। मैक्लम ने IPL के पहले संस्करण में ही कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स के खिलाफ 158 रनों की नाबाद पारी खेल यह उपलब्धि हासिल की थी।

डिविलियर्स का IPL में यह दूसरा शतक है। डिविलियर्स ने IPL के दूसरे संस्करण में 23 अप्रैल, 2009 को दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 105 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

IPL में अब तक कुल तीन बार 200 से अधिक रनों की साझेदारी हुई है, जिसमें दो साझेदारियों में कोहली शामिल रहे हैं। कोहली ने इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स के लिए ही 17 मई, 2012 को दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ क्रिस गेल के साथ 204 रनों की नाबाद साझेदारी निभाई थी।

कोहली ने इसी मैच में IPL में अपने 3,000 रन भी पूरे कर लिए। ऐसा करने वाले वह पांचवें बल्लेबाज बन गए। कोहली से पहले IPL में इस उपलब्धि को हासिल करने वाले चार बल्लेबाज सुरेश रैना, रोहित शर्मा, गौतम गंभीर और गेल हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल