1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 8: उद्घाटन समारोह में प्रस्तुति देने प्रीतम, ऐश किंग पहुंचे कोलकाता

IPL 8: उद्घाटन समारोह में प्रस्तुति देने प्रीतम, ऐश किंग पहुंचे कोलकाता

 Written By: IANS
 Published : Apr 07, 2015 12:16 pm IST,  Updated : Apr 07, 2015 01:27 pm IST

कोलकाता: लोकप्रिय संगीतकार प्रीतम मंगलवार से शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण के उद्घाटन समारोह में प्रस्तुति देने सोमवार को कोलकाता पहुंच गए। उन्होंने कहा कि घर लौटकर (कोलकाता) अच्छा लगा।

IPL 8: उद्घाटन समारोह में...- India TV Hindi
IPL 8: उद्घाटन समारोह में प्रस्तुति देने प्रीतम, ऐश किंग पहुंचे कोलकाता

कोलकाता: लोकप्रिय संगीतकार प्रीतम मंगलवार से शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण के उद्घाटन समारोह में प्रस्तुति देने सोमवार को कोलकाता पहुंच गए। उन्होंने कहा कि घर लौटकर (कोलकाता) अच्छा लगा। प्रीतम ने ट्विटर पर लिखा, "कोलकाता में कदम रखा है। आईपीएल के उद्घाटन समारोह में प्रस्तुति देने वाला हूं। घर लौटकर हमेशा ही अच्छा लगता है।"

यहां मंगलवार को साल्ट लेक स्टेडियम में आयोजित उद्घाटन समारोह में ऋतिक रोशन, शाहिद कपूर और अनुष्का शर्मा जैसे बॉलीवुड सितारे दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

इस दो घंटे के शो के सूत्रधार अभिनेता सैफ अली खान होंगे। इस दौरान अभिनेता-गायक फरहान अख्तर अपने बैंड के साथ मिलकर कई गानों पर प्रस्तुति देंगे।

उद्घाटन समारोह में प्रीतम लाइव प्रस्तुति भी देंगे। इस दौरान लंदन निवासी भारतवंशी गायक ऐश किंग (आशुतोष गांगुली) भी उनका साथ देंगे।

ऐश किंग ने सोमवार को एक ट्वीट में लिखा, "हैलो कोलकाता। मैं लौट आया हूं। मुझे अपनी लाइव आईपीएल प्रस्तुति का हिस्सा बनाने के लिए प्रीतम का शुक्रिया। इसे कल पूरा विश्व देखेगा।"

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल