1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 8: तय हुए अंतिम चार मैच, जानिए प्लेऑफ में किसकी किससे होगी भिड़ंत

IPL 8: तय हुए अंतिम चार मैच, जानिए प्लेऑफ में किसकी किससे होगी भिड़ंत

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 18, 2015 11:00 am IST,  Updated : May 18, 2015 04:53 pm IST

नई दिल्ली: आइपीएल-8 में 56 लीग मुकाबलों के बाद आखिरकार अंतिम चार टीमों और प्लेऑफ मुकाबलों की तस्वीर साफ हो गई। लीग मुकाबलों के अंतिम मैच तक स्थिति साफ नहीं थी लेकिन अब तय हो

IPL 8: कौन हुआ अंतिम चार...- India TV Hindi
IPL 8: कौन हुआ अंतिम चार मैच में आमने-सामने, जानिए

नई दिल्ली: आइपीएल-8 में 56 लीग मुकाबलों के बाद आखिरकार अंतिम चार टीमों और प्लेऑफ मुकाबलों की तस्वीर साफ हो गई। लीग मुकाबलों के अंतिम मैच तक स्थिति साफ नहीं थी लेकिन अब तय हो चुका है प्लेऑफ मैचों का कार्यक्रम।

- क्वालीफायर 1 (19 मई, वानखेड़े स्टेडयिम, मुंबई)

आइपीएल-8 के प्लेऑफ में पहला क्वालीफायर मैच अंक तालिका की शीर्ष दो टीमों चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। इस मैच में जीतने वाली टीम को जहां सीधे फाइनल में एंट्री मिलेगी वहीं हारने वाली टीम को क्वालीफायर 2 में एक मौका और मिलेगा।

- एलीमिनेटर (20 मई, एमसीए स्टेडियम, पुणे)

इसके बाद होगा एलीमिनेटर मुकाबला जहां अंक तालिका की तीसरे और चौथे नंबर की टीमें, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगी। इस मैच में जो हारा, उसको टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता देखना होगा जबकि जीतने वाली टीम को क्वालीफायर 1 में हार चुकी टीम से टक्कर लेनी होगी।

- क्वालीफायर 2 (22 मई, जेएससीए स्टेडियम, रांची)

इस मुकाबले में क्वालीफायर 1 में हारने वाली टीम और एलीमिनेटर मुकाबले में जीतने वाली टीम के बीच टक्कर होगी। इस मैच में जो भी जीता वो फाइनल में जाएगा और क्वालीफायर 1 के विजेता से भिड़ेगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल