1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 8 : रॉयल्स से हिसाब चुकता करने उतरेंगे मुंबई इंडियंस

IPL 8 : रॉयल्स से हिसाब चुकता करने उतरेंगे मुंबई इंडियंस

 Written By: IANS
 Published : May 01, 2015 08:37 am IST,  Updated : May 01, 2015 02:41 pm IST

मुंबई: वानखेड़े स्टेडियम में शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण के 32वें मैच में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगे। आईपीएल-8 के लीग चरण में दोनों टीमों के बीच यह दूसरा

IPL 8 :मुंबई इंडियंस...- India TV Hindi
IPL 8 :मुंबई इंडियंस उतरेंगे रॉयल्स का मुकाबला करनें

मुंबई: वानखेड़े स्टेडियम में शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण के 32वें मैच में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगे। आईपीएल-8 के लीग चरण में दोनों टीमों के बीच यह दूसरा मुकाबला है तथा मुंबई इंडियंस अब घरेलू मैदान पर रॉयल्स से पिछली हार का बदला चुकाना चाहेंगे। शुरुआती सात मैचों में पांच जीत हासिल कर शानदार फॉर्म में चल रहे रॉयल्स को पिछले दोनों मैचों में बारिश के कारण अंक बांटने पड़े।

फिलहाल रॉयल्स के शीर्षस्थ चेन्नई सुपर किंग्स के बराबर ही 12 अंक हैं और वह अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है।

खराब दौर से गुजर रहे मुंबई इंडियंस पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बल्लेबाजी तो अच्छी नहीं कर सके और मात्र 157 रनों का स्कोर खड़ा कर सके। लेकिन उनके गेंदबाजों ने नायाब प्रदर्शन कर अपनी टीम को 20 रनों से जीत दिलाई। यह जीत निश्चित तौर पर उनका मनोबल बढ़ाने वाला होगा।

दोनों टीमों के बीच पहले मैच के बाद से मुंबई की टीम में काफी परिवर्तन किया जा चुका है, हालांकि रॉयल्स के खिलाफ पिछले मैच में बेहतरीन अर्धशतकीय पारियां खेलने वाले कोरी एंडरसन और कीरन पोलार्ड अभी भी टीम में मौजूद हैं।

रॉयल्स को पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से बारिश के कारण अंक बांटने पड़े, लेकिन रॉयल चैलेंजर्स ने जिस अंदाज में रॉयल्स के गेंदबाजों की धुनाई की वह चिंता का सबब जरूर होगी।

टीमें (संभावित) :

राजस्थान रॉयल्स : शेन वाटसन (कप्तान), स्टीव स्मिथ, संजू सैमसन, अजिंक्य रहाणे, दीपक हुडा, जेम्स फॉल्कनर, करुण नायर, स्टुअर्ट बिन्नी, क्रिस मोरिस, प्रवीण तांबे, अंकित शर्मा, अभिषेक नायर, धवल कुलकर्णी, दिशांत याग्निक, राहुल तेवतिया, रजत भाटिया, बारिंदर सिंह शरण, दिनेश सालुंखे, सागर त्रिवेदी, प्रदीप साहू, विक्रमजीत मलिक, टिम साउदी, रस्टी थेरॉन।

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), लेंडल सिमंस, अंबाती रायडू, अभिमन्यू मिथुन, आदित्य तारे, पार्थिव पटेल, कीरन पोलार्ड, कोरी एंडरसन, लसिथ मलिंगा, हरभजन सिंह, जसप्रीत बुमराह, मर्चेट डे लांज, पवन सुयाल, श्रेयष गोपाल, लेंडिल सिमंस, प्रज्ञान ओझा, मिशेल मैक्लेनघन, एडेन ब्लिजार्ड, अक्षय वखारे, नितीश राणा, सिद्धेष लाड, हार्दिक पांड्या, जगदीश सुचित, उन्मुक्त चंद, विनय कुमार।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल